img-fluid

उज्जैन से अयोध्या तक ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालेंगे कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह

September 10, 2026


भोपाल । कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह (Congress MP Digvijaya Singh) उज्जैन से अयोध्या तक (From Ujjain to Ayodhya) ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालेंगे (To undertake ‘Sanatan Swabhiman Yatra’) ।

  • उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा दशहरा के दिन 20 अक्टूबर 2026 को उज्जैन से शुरू होगी और अयोध्या तक जाएगी। दिग्विजय सिंह ने इसे पूरी तरह गैर-राजनीतिक यात्रा बताते हुए लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है। यात्रा की घोषणा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह ‘शिवधाम से रामधाम’ तक की यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि दशहरा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है और इसी भावना को लेकर उन्होंने यह यात्रा करने का निर्णय लिया है।

    उनके मुताबिक, यात्रा का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति का विरोध करना नहीं, बल्कि उन लोगों के सामने “आईना रखना” है, जो श्रद्धालुओं की आस्था और चढ़ावे की राशि के कथित दुरुपयोग में शामिल हैं। दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चढ़ावे के कथित दुरुपयोग को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार चंपत राय को बचाने में लगी हुई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, उसमें शामिल कुछ लोगों पर भी कथित गड़बड़ी में शामिल होने के आरोप हैं।

    उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र पर चढ़ाई गई राशि का कथित तौर पर दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि चढ़ावे के पैसे से गाड़ियां खरीदी गईं और मकान बनाए जा रहे हैं तथा करोड़ों रुपये के घोटाले की बात सामने आई है। उन्होंने इन आरोपों की जांच और जवाबदेही की मांग करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की दी गई राशि का इस्तेमाल पारदर्शी तरीके से होना चाहिए।

    यात्रा के ऐलान के दौरान दिग्विजय सिंह ने अपने पुराने राजनीतिक रुख का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का विरोधी होने के बावजूद उन्होंने 1988-89 के राम शिला पूजन अभियान में हिस्सा लिया था। दिग्विजय सिंह ने लोगों से ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह किसी पार्टी के पक्ष या विपक्ष में नहीं है। उन्होंने इसे सनातन परंपरा, आस्था और श्रद्धालुओं के सम्मान से जुड़ा अभियान बताया। यात्रा के जरिए वह राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े आरोपों को जनता के बीच उठाने की बात कह रहे हैं।

    Share:

  • राज्य सरकार कर्नाटक के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित - मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार

    Thu Sep 10 , 2026
    बेंगलुरु । मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (Chief Minister DK Shivakumar) ने कहा कि कर्नाटक के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए (To fulfilling aspirations of the People of Karnataka) राज्य सरकार कृतसंकल्पित है (State Government is Committed) । कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने के 100 दिन पूरे होने पर जारी बयान में सीएम शिवकुमार ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved