img-fluid

पाकिस्तान की लगी लॉटरी, बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंचा; बारिश ने हॉन्ग कॉन्ग का सफर रोका

September 28, 2026

आइची-नागोया। एशियन गेम्स 2026 (2026 Asian Games) की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता (Men’s cricket competition) में पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग (Hong Kong) के बीच खेला जाने वाला पहला क्वार्टर फाइनल बारिश की वजह से रद्द हो गया। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में लगातार बारिश के कारण मैदान खेलने की स्थिति में नहीं था। मुकाबले में टॉस तक नहीं हो सका और एक भी गेंद नहीं फेंकी गई।

मैच रद्द होने का सीधा फायदा साहिबजादा फरहान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को मिला। आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बेहतर स्थिति होने के कारण पाकिस्तान को सेमीफाइनल में प्रवेश दे दिया गया, जबकि हॉन्ग कॉन्ग का टूर्नामेंट में सफर क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया।


  • टॉस से पहले ही बिगड़ा मौसम

    पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच क्वार्टर फाइनल सोमवार, 28 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होना था। टॉस सुबह 5 बजे होना निर्धारित था। हालांकि मैच से पहले ही कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बारिश तेज हो गई। लगातार बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण मुकाबला शुरू होने की कोई संभावना नहीं बनी। स्थिति की समीक्षा के बाद अधिकारियों ने मैच रद्द करने का फैसला किया।

    रिजर्व डे नहीं होने से रैंकिंग बनी आधार

    क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं था। ऐसे में बेहतर टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग वाली टीम को अगले दौर में भेजने का नियम लागू हुआ और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया।

    सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना किस टीम से होगा, इसका फैसला बाकी क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के नतीजों के बाद होगा। एशियन गेम्स 2026 के दोनों सेमीफाइनल 1 अक्टूबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाने हैं।

    पाकिस्तान को सीधे मिला था क्वार्टर फाइनल का टिकट

    पाकिस्तान को टूर्नामेंट में सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला था। बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को नॉकआउट चरण में सीधे जगह दी गई थी। वहीं हॉन्ग कॉन्ग ने ग्रुप स्टेज में प्रदर्शन के आधार पर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। वह ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहा था।

    हॉन्ग कॉन्ग को ग्रुप स्टेज में एकमात्र जीत ओमान के खिलाफ मिली थी। ओमान अपने ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहा। हालांकि हॉन्ग कॉन्ग को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला। लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने से पहले ही उसका टूर्नामेंट खत्म हो गया।

    पाकिस्तान का स्क्वॉड

    साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद वसीम जूनियर, साद मसूद, सैम अयूब, सुफियान मुकीम और उस्मान खान (विकेटकीपर)।

    Share:

  • जयंती विशेष: अभिनय से शुरुआत.... 5 वर्ष की उम्र में रंगमंच पर आईं थीं लता मंगेशकर

    Mon Sep 28 , 2026
    मुम्बई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अगर आज हमारे बीच होतीं तो अपना 97वां जन्मदिन (Birth Anniversary) मना रही होतीं। भले ही सशरीर वे आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी सुरीली आवाज (Melodious voice) आज भी हमारे मन को तर करती है। उनके गाए गीतों के सहारे प्रशंसक हर पल उन्हें अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved