img-fluid

‘जय श्री राम’ बनाम ‘हर हर महादेव’: रेवंत रेड्डी ने BJP की राजनीति और विचारधारा पर उठाए सवाल

September 29, 2026

हैदराबाद. तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री (CM) रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) ने BJP और उसकी विचारधारा पर निशाना साधा है. उन्होंने देश की राजनीतिक और धार्मिक संस्कृति को लेकर कई ऐसे बयान दिए हैं, जिसे लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है.

दरअसल रेवंत रेड्डी दिल्ली में ‘प्रतिदिन मीडिया नेटवर्क’ के एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम द्रविड़ हैं और हमारी अपनी परंपराएं और गहरी मान्यताएं हैं.


  • रेड्डी ने आगे कहा, ‘हम भगवान शिव के भक्त हैं, जबकि वो (बीजेपी) खुद को भगवान राम के साथ ज्यादा जोड़कर देखते हैं. बीजेपी ने एक तरह से भगवान राम को हथिया लिया है और उन्हें राजनीतिक प्रतीक बना दिया है, जबकि राम हमारी आस्था और भावना से जुड़े हैं.’

    ‘बीजेपी असल में अमीरों की पार्टी है…’
    उन्होंने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि वो हमेशा ‘जय श्री राम’ क्यों बोलते हैं? क्या आपने कभी उन्हें किसी सार्वजनिक मंच पर ‘हर हर महादेव’ कहते हुए देखा है? जब हम ‘हर हर महादेव’ कहते हैं, तो उन्हें ये बात पसंद नहीं आती.

    रेवंत रेड्डी ने तुलना करते हुए कहा कि भगवान शिव को हमेशा गरीबों का देवता माना जाता है, जबकि भगवान राम को अमीरों के भगवान रूप में पेश किया जाता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी असल में अमीरों की पार्टी है और यही इसके पीछे की सीधी और सरल राजनीतिक सोच है.

    Share:

  • ट्रंप प्रशासन की चुनावी शर्तों पर कोर्ट की रोक, एंटी-टेरर फंडिंग को चुनावी बदलावों से जोड़ने पर फटकार

    Tue Sep 29 , 2026
    वाशिंगटन। अमेरिका (US) में चुनावी नियमों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को संघीय अदालत से झटका लगा है। वॉशिंगटन डीसी (Washington D.C.) के अमेरिकी जिला न्यायाधीश अमीर एच. अली (Amir H. Ali) ने ट्रंप प्रशासन की उस नीति पर रोक लगा दी, जिसके तहत राज्यों और स्थानीय सरकारों को मिलने वाली आतंकवाद-रोधी (Anti-terror) फंडिंग को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved