img-fluid

नोएडा की Supernova बिल्डिंग से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, 43वीं मंजिल से गिरकर शरीर के हुए कई टुकड़े

October 03, 2026

डेस्क। नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से एक युवक ने कूदकर जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक युवक सुपरनोवा के AIR BNB में रुका था। वहीं 43वीं मंजिल से गिरने के बाद युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। फिलहाल युवक के आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। इस क्रम में आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल युवक की आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।


  • दरअसल, पूरी घटना नोएडा के सेक्टर-94 की है। यहां स्थित सुपरनोवा की स्पायरा बिल्डिंग में शनिवार को एक युवक ने बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-126 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान संभव जैन के रूप में हुई है। वह हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक सुपरनोवा की स्पायरा बिल्डिंग के एक कमरे में एक दिन के लिए अकेले ठहरा था। पुलिस के अनुसार युवक ने कमरे की बालकनी की रेलिंग से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस ने बताया कि ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके साथ ही आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ में युवक के मानसिक तनाव में होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि आत्महत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    Share:

  • CNG भरवाते समय कार में जोरदार ब्लास्ट, उड़े परखच्चे

    Sat Oct 3 , 2026
    वडोदरा। गुजरात के वडोदरा जिले के करजण में नेशनल हाईवे-48 पर शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करजण में जिंदल कंपनी के सामने स्थित पेट्रोल-सीएनजी पंप पर CNG भरवाते समय एक कार में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved