img-fluid

सीईसी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, एसआईआर रद्द करें और बैलेट पेपर से चुनाव हों – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

October 05, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Khadge) ने कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें (CEC Gyanesh Kumar should Resign), एसआईआर रद्द करें (SIR should be Cancelled) और बैलेट पेपर से चुनाव हों (Elections should be held using Ballot Papers) ।


  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से सोमवार को चुनाव आयोग (ईसीआई) से जुड़े हालिया विवाद पर पार्टी की ओर से ऐसी मांग गिनाई गई है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी शामिल है। वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (एसआईआर) में कथित गड़बड़ियों को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व में कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खड़गे ने लिखा, “कांग्रेस पार्टी की 3 मांगें ऐसी हैं, जिन पर कोई समझौता नहीं हो सकता। पहली, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा; दूसरी, एसआईआर को रद्द करना और तीसरी, बैलेट पेपर से चुनाव कराना।”

    उन्होंने कहा, “पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता और ‘इंडिया’ ब्लॉक के सहयोगी इन तीन मुद्दों को लेकर सड़कों पर हैं। देशभर में अलग-अलग जगहों पर जो भी सिविल सोसाइटी के सदस्य और युवा संगठन इन मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं, हम उनके साथ खड़े हैं।” सीईसी के विरोध में दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी की घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस प्रमुख ने कहा, “दूसरी ओर, भाजपा ने दिल्ली में महिला पत्रकारों को परेशान किया है, जो बेहद निंदनीय है। तानाशाह बहुत घबराया हुआ है; ध्यान भटकाने वाली चालों के एक और अध्याय के लिए तैयार हो जाइए।”

    शनिवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि शिकायतों को ‘निष्पक्ष’ जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। इस बीच, राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले विपक्ष ने चुनाव आयोग के खिलाफ मुंबई में ‘गर्जना मोर्चा’ आयोजित किया। भाजपा और शिवसेना ने इस प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए कहा कि यह दोहरे मापदंड और पब्लिसिटी स्टंट का प्रदर्शन था।

    Share:

  • उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगा इंडिया गठबंधन - कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत

    Mon Oct 5 , 2026
    लखनऊ । कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत (Congress spokesperson Surendra Rajput) ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर (On all 403 seats in Uttar Pradesh) इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा (INDIA Alliance will contest Elections Together) । कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि गठबंधन में सीटों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved