img-fluid

25 साल की जनसेवा पर पीएम मोदी को नमन, अहमदाबाद में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

October 07, 2026

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर गुजरात में बुधवार को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के संदेश के साथ ‘विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत अहमदाबाद के रिवरफ्रंट पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शामिल हुए। यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को याद किया गया। इस दौरान लोगों तक सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का संदेश पहुंचाया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने ‘विकसित भारत @ 2047’ के निर्माण का आह्वान किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के माध्यम से नागरिकों से ‘विकसित भारत’ की यात्रा में सहभागी बनने का संदेश दिया।


  • प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कार्यक्रम में ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री समेत मौजूद महानुभावों और नागरिकों ने ‘विकसित भारत’ की शपथ ली।इसके बाद ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ शुरू हुई। यात्रा में नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने टाउन हॉल के पास स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    अहमदाबाद के साथ ही गुजरात के विभिन्न जिलों और महानगरों में भी ‘सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित की गई। इनमें राज्य के मंत्रियों और अग्रणियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मंत्री अजय कुमार पोद्दार, अहमदाबाद के महापौर हितेशभाई बारोट, स्थानीय सांसद हसमुखभाई पटेल और दिनेशभाई मकवाणा, शहर और जिले के सभी विधायक, शहर अध्यक्ष प्रेरक शाह, अपर मुख्य सचिव जयंती रवि, मनपा आयुक्त बंछानिधि पानी, मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे और कलेक्टर भव्य वर्मा समेत कई अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

    25 वर्षों की विकास यात्रा के दौरान गुजरात को मिली बड़ी सौगातें:

    • गुजरात को मिली भारत की पहली सेमी हाईस्पीड रेल परियोजना, 20,667 करोड़ रुपए की लागत से अहमदाबाद के सरखेज से धोलेरा तक सेमी हाईस्पीड डबल लाइन रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी।
    • 5800 करोड़ रुपए की लागत से अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेस-वे ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट को मंजूरी।
    • केन्द्रीय बजट 2026-27 में गिफ्ट सिटी के संस्थानों के लिए 20 वर्षों के टैक्स हॉलिडे की घोषणा।
    • सितंबर 2026 में प्रधानमंत्री के करकमलों से राज्य को 35,200 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की भेंट।
    • प्रधानमंत्री के करकमलों से वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तीन सेक्शनों का लोकार्पण।
    • हाँसलपुर में मारुति सुजुकी की पहली ई-विटारा कार की लॉन्चिंग और बैटरी प्लांट का उद्घाटन।
    • कच्छ के खावडा में निर्माणाधीन विश्व के सबसे बड़े हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क में 3645 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुए 3 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण।
    • गुजरात में आयोजित होंगे राष्ट्रमंडल खेल 2030।
    • इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन अंतर्गत गुजरात में 6 सेमीकंडक्टर प्लांट को मंजूरी।
    • गुजरात फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी वर्ष 2020 से “नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU)” तथा “इंस्टीट्यूशन ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस” का गौरवपूर्ण दर्जा रखती है।
    • केन्द्रीय शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए गुजरात के राजकोट शहर का चयन, विशेष टेक्नोलॉजी का उपयोग करके इस परियोजना के तहत राजकोट में 1144 आवासों का निर्माण।
    • गिफ्ट सिटी में भारत की पहली इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी कार्यरत।
    • गिफ्ट सिटी में इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज।
    • भरूच में बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास।
    • नवसारी में पीएम मित्र पार्क (टेक्सटाइल पार्क) का शिलान्यास।
    • गुजरात में भावनगर में विश्व के पहले सीएनजी टर्मिनल पोर्ट का शिलान्यास।
    • अहमदाबाद में विश्व के सबसे बड़े नरेन्द्र मोदी स्टेडियम का निर्माण।
    • दाहोद में ‘मेक इन इंडिया’ के दृष्टिकोण के साथ 20 हजार करोड़ रुपए की लागत से रेलवे प्रोडक्शन यूनिट का लोकार्पण।
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मई 2025 में 9000 हॉर्सपावर का पहला लोकोमोटिव इंजन देश को समर्पित किया।

    Share:

  • घटती स्क्वॉड्रन संख्या, देरी से आते तेजस; एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के सामने चुनौतियों का अंबार

    Wed Oct 7 , 2026
    नई दिल्ली। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ऐसे समय वायुसेना की कमान संभालने जा रहे हैं, जब एक तरफ उनके समक्ष लड़ाकू विमानों की घटती स्क्वॉड्रन संख्या बढ़ाने की चुनौती है, वहीं आधुनिक युद्ध के लिए पूरी रणनीति नए सिरे से गढ़ने का जिम्मा भी है। दीक्षित की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब वायुसेना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved