
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Khadge) ने इंडिया ब्लॉक सांसदों को लंच दिया (Hosted Lunch for INDIA bloc MPs) ।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए दिल्ली के जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में लंच का आयोजन किया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई सांसद और नेता लंच में शामिल हुए । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लंच के बाद इंडिया ब्लॉक के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से बातचीत करना चाहते हैं।
इससे एक दिन पहले मंगलवार को इंडिया ब्लॉक के 200 से अधिक सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आकाशवाणी परिसर में करीब 8 घंटे तक धरना दिया।
धरने के दौरान दोनों नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की मांग की थी। विपक्षी सांसदों का कहना है कि चुनाव आयोग से जुड़े उनके सवालों और चिंताओं पर सीधे सीइसी के साथ चर्चा होनी चाहिए। अब लंच के बाद पत्र के जरिए ज्ञानेश कुमार से मिलने का समय मांगे जाने की तैयारी है। इससे पहले हुए मार्च और धरने के बाद इंडिया ब्लॉक ने चुनाव आयोग के सामने अपनी मांगों को और मजबूती से रखने की रणनीति बनाई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved