img-fluid

Bihar: हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 14 लोगों की डूबकर मौत

October 14, 2026

पटना. बिहार (Bihar) के हाजीपुर (Hajipur) में मंगलवार देर शाम गंगा नदी (River Ganges) में नाव (boat) पलटने से बड़ा हादसा हो गया. नाव पर 20 से अधिक लोग सवार थे. हादसा तेजस्वी यादव के विक्षानसभा क्षेत्र राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुआ. हादसे में 14 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं. बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक मदद का ऐलान किया है. फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

जानकारी के मुताबिक, नाव पर सवार लोग भोज खाने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान गंगा नदी में नाव पलट गई और उस पर सवार लोग नदी में गिर गए. अचानक हुए इस हादसे से नाव पर सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में स्थानीय पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.


  • हादसे में अपनों को खोने वाले परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है. मृतकों की पहचान और उनके परिवारों तक जानकारी पहुंचाने का काम किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है.

    घटना के बाद के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें मौके पर अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है. हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुटी हुई है और पीड़ितों को मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. मौके पर एंबुलेंस दौड़ती दिखाई दे रही हैं. हादसे की गंभीरता के बीच लोग अपने परिजनों की जानकारी जुटाने में लगे हैं. वहीं, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पुलिस उनसे संपर्क कर रही है.

    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि हादसे की दुर्भाग्यपूर्ण खबर मिली है और डूबने वालों में अधिकांश बच्चे हैं. तेजस्वी यादव ने सभी के सुरक्षित होने की कामना की. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से बातचीत कर राहत-बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है.

    मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद का ऐलान
    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी नाव हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि हादसे में मासूमों की मौत की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है. उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. सम्राट चौधरी ने कहा, ‘राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.’

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी नाव हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राघोपुर दियारा में नाव हादसे में कई लोगों की मौत की खबर बेहद पीड़ादायक और हृदयविदारक है. हादसे में अधिकांश मासूम बच्चों की जान जाने की खबर है.

    चिराग पासवान ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि स्थानीय अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत और हरसंभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा सुनिश्चित करने को कहा गया है.

    चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र में हादसा
    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी नाव हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राघोपुर दियारा में नाव हादसे में कई लोगों की मौत की खबर बेहद पीड़ादायक और हृदयविदारक है. हादसे में अधिकांश मासूम बच्चों की जान जाने की खबर है.

    चिराग पासवान ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि स्थानीय अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत और हरसंभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा सुनिश्चित करने को कहा गया है.

    Share:

  • MP: बांधवगढ़ रिजर्व में मानसून में शुरू हुआ प्रयोग हुआ हिट... 100 दिनों में पहुंचे 3780 पर्यटक

    Wed Oct 14 , 2026
    उमरिया। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) में वन्यजीव पर्यटन (Wildlife tourism) को लेकर सैलानियों का उत्साह लगातार चरम पर है. कोर जोन के साथ-साथ अब बफर जोन पर्यटन (Bandhavgarh Buffer Zone Safari) भी भारी लोकप्रियता हासिल कर रहा है. मानसून के दौरान जब कोर जोन में सफारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved