
इंदौर। इंदौर शहर में नवरात्रि महापर्व के दौरान हो रहे भव्य गरबा आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए इंदौर पुलिस ने कमर कस ली है। पंडालों में युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा को ताक पर रखने वाले 8 से अधिक मनचलों और बदमाशों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। इसके साथ ही महिला पुलिस बल और ‘शक्ति मोबाइल’ के जरिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले दो आयोजनों की अनुमतियां भी निरस्त की जा चुकी हैं। आइए देखते हैं इस पूरी खबर पर यह रिपोर्ट।
इंदौर शहर में नवरात्रि महापर्व के दौरान हो रहे भव्य गरबा आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए इंदौर पुलिस ने कमर कस ली है। पंडालों में युवतियों और महिलाओं की सुरक्षा को ताक पर रखने वाले 8 से अधिक मनचलों और बदमाशों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। इसके साथ ही महिला पुलिस बल और ‘शक्ति मोबाइल’ के जरिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले दो आयोजनों की अनुमतियां भी निरस्त की जा चुकी हैं।
इंदौर शहर में इन दिनों जगह-जगह भव्य रूप से गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु और युवा पहुंच रहे हैं।आयोजनों के दौरान किसी भी तरह की अशांति या मनचलों की हरकत को रोकने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष सुरक्षा चक्र तैयार किया है।अभियान के तहत पुलिस ने गरबा पंडालों के आसपास हुड़दंग मचाने और सुरक्षा व्यवस्था बिगाड़ने वाले 8 से अधिक मनचलों और बदमाशों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा खुद अधिकारी मैदान में उतरकर ले रहे हैं। एसीपी रुबिना मिजवानी महिला पुलिसकर्मियों के साथ लगातार विभिन्न गरबा पंडालों का भ्रमण कर रही हैं।
इसके साथ ही ‘शक्ति मोबाइल’ वाहनों के माध्यम से भी पंडालों के आसपास पैनी नजर रखी जा रही है ताकि आपात स्थिति में तुरंत एक्शन लिया जा सके।प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन आयोजनों में सुरक्षा मानकों या तय नियमों का पालन नहीं किया गया है, उन पर कड़ी प्रशासनिक गाज गिरी है। शहर के दो बड़े गरबा आयोजनों की अनुमतियां भी निरस्त की जा चुकी हैं।दौरान-ए-भ्रमण एसीपी ने मंच से युवाओं को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी संदिग्ध गतिविधि या घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए। एडिशनल डीसीपी ओम प्रकाश ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात है और यह अभियान पूरे पर्व के दौरान जारी रहेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved