img-fluid

68 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी से हर महीने 50 हजार की रंगदारी की मांग, ​धार के बदमाशों का आतंक

October 16, 2026

इंदौर। इंदौर के पॉश इलाके सपना संगीता में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक 68 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी को अपना निशाना बनाया। धार से आए आरोपियों ने व्यापारी से हर महीने 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगी और जब बुजुर्ग ने अवैध वसूली देने से मना किया, तो उनके घर में घुसकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। भंवरकुआं पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। आइए देखते हैं यह रिपोर्ट।


  • इंदौर शहर में अपराधियों और दबंगों के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट की सख्ती के बावजूद बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।​ ताजा मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पॉश इलाके सपना संगीता का है, जहां 65 वर्षीय महिला रमा गर्ग ने थाने पहुंचकर पुलिस को संगीन शिकायत दर्ज कराई है।​ शिकायत के मुताबिक, गत 14 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे धार जिले से आए आरोपी नरेंद्र मेहता और पुष्कित मेहता अपने दो अन्य साथियों के साथ सीधे बुजुर्ग व्यापारी के घर जा पहुंचे।आरोपियों ने घर के बाहर 68 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग को रोका और अपशब्द कहते हुए धमकी दी कि अगर शहर में व्यापार करना है तो उन्हें हर महीने 50,000 रुपये रंगदारी के रूप में देने होंगे।​

    जब बुजुर्ग कैलाश चंद्र गर्ग ने इस अवैध और मनमाने हफ्ता वसूली को देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।​ नरेन्द्र, पुष्कित और उनके साथियों ने आव देखा न ताव और बुजुर्ग पर हाथ-मुक्कों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। ​वारदात के दौरान घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की यह पूरी करतूत और मारपीट साफ तौर पर कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी बुजुर्ग को बेरहमी से पीटते और धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को बतौर मुख्य साक्ष्य जब्त कर लिया है। एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

    Share:

  • मकान में नकबजनी और मंदिर की दानपेटी चुराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, ​45+ सीसीटीवी फुटेज खंगाले

    Fri Oct 16 , 2026
    इंदौर। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर जेवर चुराने वाले और मंदिर की दानपेटी उखाड़कर ले जाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved