img-fluid

इन्दौर: ट्रेडिंग लर्निंग ग्रुप से जोड़ा… फिर ऐप डाउनलोड करवाकर खाते से उड़ा दिए दो लाख रुपए

October 17, 2026

इन्दौर। एक महिला (Woman) को फेसबुक (Facebook) पर पहले ट्रेडिंग लर्निंग ग्रुप (‘trading learning group’) से जोड़ा और फिर उसको एक ऐप डाउनलोड (app downloaded) करने के लिए कहा। ऐप डाउनलोड करते ही उसके बैंक खाते से दो लाख रुपए निकल गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


  • तेजाजी नगर पुलिस ने मनीषा पति जितेंद्र गुप्ता निवासी सिल्वर स्प्रिंग की रिपोर्ट पर वॉट्सऐप ग्रुप की एडमिन अर्चना शर्मा के खिलाफ दो लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया कि पहले उसने फेसबुक पर एक ग्रुप देखा और जानकारी ली। इसके बाद उसको एक महिला ने वॉट्सऐप ग्रुप से जोड़ लिया और मोटे मुनाफे का झांसा दिया। उसके बाद उसको निवेश के लिए एक ट्रेडिंग लर्निंग ऐप को डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही उसने ऐप को डाउनलोड किया, उसके खाते से दो लाख रुपए निकल गए। इसके बाद ग्रुप को डिलीट कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    लोन आया और साइबर ठगों ने राशि निकाल ली
    इसके अलावा गौतमपुरा पुलिस ने पुष्पाबाई पंवार की रिपोर्ट पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला के पति ने बताया कि उसने घर की आवश्यकता के लिए बड़नगर बैंक से 95 हजार का लोन लिया था। इसके लिए दस्तावेज दिए थे। यह लोन कल बैंक से उसकी पत्नी के खाते में आया और कुछ ही देर में खाते से मंजूर लोन की राशि से 91 हजार रुपए कट गए। बाकी बीमा और प्रोसेसिंग के रुपए बैंक ने ही काटे थे। आशंका है कि किसी ने उसके दस्तावेज का उपयोग कर बैंक से यह राशि निकाल ली। इसके अलावा बड़गोंदा पुलिस ने रामविजय राय की रिपोर्ट पर 39 हजार की ठगी का केस दर्ज किया है। एम शॉपिंग ऐप डाउनलोड करने पर उसके खाते से यह राशि उड़ा दी गई।

    Share:

  • तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके पर शिकंजा, हिरासत के बाद आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

    Sat Oct 17 , 2026
    नई दिल्ली।कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP (Abhijit Dipke, founder of CJP)के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Dipke)की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी BNSS(Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, or BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत एहतियाती कार्रवाई शुरू की है। शनिवार को उन्हें स्पेशल एग्जीक्यूटिव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved