img-fluid

इंदौर के गरबा पंडाल में नाबालिग से धक्का-मुक्की मामले में भाजपा नेता पर केस दर्ज, ​पार्टी ने थमाया कारण बताओ नोटिस

October 17, 2026

इंदौर। इंदौर के गरबा पंडाल में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पंडाल के भीतर एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा धक्का-मुक्की और मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हीरानगर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता कमल चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

इंदौर शहर में नवरात्रि महापर्व के दौरान हो रहे गरबा आयोजनों में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट लगातार सख्त कदम उठा रहा है, लेकिन हीरानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गरबा पंडाल से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है।​ प्राप्त जानकारी के अनुसार, गरबा पंडाल के भीतर एक 15 वर्षीय नाबालिग कन्या के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।​ वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जीजा बाई मंडल के भाजपा अध्यक्ष कमल चौहान अचानक गुस्से में नजर आते हैं और वे बैरिकेडिंग कूदकर अंदर दाखिल होते हैं।आरोपी नेता ने वहां मौजूद लड़की के परिजनों से तीखी बहस करने के बाद सीधे नाबालिग लड़की को निशाना बनाया।

भाजपा ने दिया कारण बताओ नोटिस


  • ​जब पीड़िता ने विरोध करते हुए कहा कि “मुझे हाथ मत लगाओ”, तो आरोपी नेता ने उसकी बांह पकड़कर लगातार जोर-जोर से धक्का देना शुरू कर दिया। ​यह धक्का-मुक्की इतनी हिंसक थी कि नाबालिग लड़की करीब 5 से 10 फीट दूर जाकर गिरती हुई वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर कमल चौहान को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वे नहीं माने और कथित तौर पर लगातार अभद्रता करते रहे।​घटना के सामने आने के बाद गरबा प्रेमियों, आम नागरिकों और विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हीरानगर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो साक्ष्यों और वैधानिक प्रावधानों के तहत आगे की सख्त कार्रवाई की जा रही है।

    Share:

  • नीला ड्रम कांड: फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेगी मुस्कान

    Sat Oct 17 , 2026
    मेरठ: मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड (Saurabh Rajput Murder Case) में मौत की सजा पाने वाली पत्नी मुस्कान अब हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है. जेल में बंद मुस्कान ने फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है. इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे सरकारी वकील उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved