img-fluid

MP : काल बनकर आया धान से भरा ट्रक, ग्वालियर में मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

October 18, 2026

ग्वालियर. मध्य प्रदेश (MP) के ग्वालियर (Gwalior) में शीतला माता मंदिर (Sheetla Mata Temple) के रास्ते पर बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल, नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं (pilgrims) को धान से भरे एक ट्रक (Truck) ने कुचल दिया. ग्वालियर के SSP धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुताबिक, हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. कुल 39 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया था, जिनमें 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो हादसे के समय ड्यूटी पर तैनात थे.

बैरिकेड तोड़कर नीचे आया ट्रक
SSP धर्मवीर सिंह ने बताया कि छिनोर की तरफ से मंदिर आने वाली सड़क पर ढलान है. इस रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है. रात करीब 1:30 बजे धान से भरे एक ट्रक को वहां रोका गया था. ट्रक ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए और अचानक बेकाबू होकर ढलान से नीचे आ गया. इसके बाद वह मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकरा गया. सड़क पर मौजूद श्रद्धालु ट्रक के नीचे दब गए, जिससे यह हादसा हुआ.


  • SSP ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कुल 39 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. इनमें से 13 लोगों की मौत हो गई है. 5 से 6 मरीजों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें फ्रैक्चर भी हुए हैं. बाकी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है. हादसे में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. दोनों का इलाज कराया जा रहा है.

    वहीं ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे ट्रक के बेकाबू होने की सूचना मिली थी. खबर मिलते ही एंबुलेंस और दूसरे वाहनों को मौके पर भेजा गया. हादसे में 13 लोगों की मौत की जानकारी मिली थी. करीब 39 लोग घायल हुए थे. उन्होंने बताया कि घायलों की चोटों का आकलन करने के लिए CT स्कैन और एक्स-रे किए जा रहे हैं, ताकि उनके इलाज में मदद मिल सके.

    RTO ट्रक की तकनीकी जांच करेगा
    ग्वालियर कलेक्टर ने बताया कि नवरात्रि के दौरान सड़क पर बैरियर और पुलिस चेकपॉइंट मौजूद थे. ऐसे में ट्रक बैरिकेड तोड़कर मंदिर के रास्ते तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जाएगी. ट्रक की तकनीकी जांच के लिए RTO की टीम भेजी गई है. टीम यह पता लगाएगी कि वाहन में कोई खराबी थी या नहीं और ट्रक बाईं ओर मुड़ते हुए बेकाबू कैसे हुआ. प्रशासन हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जांच कर रहा है.

    Share:

  • कोलकाता: दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से 19 की मौत, राष्ट्रपति और PM ने दु:ख जताया, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश

    Sun Oct 18 , 2026
    कोलकाता. दुर्गा पूजा (Durga Puja) के बीच कोलकाता (Kolkata) में सप्तमी की शाम बड़ा हादसा हो गया. उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा पंडाल (pandal) में भारी भीड़ के दबाव के बीच पंडाल का एक हिस्सा ढह गया, जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. जानकारी के मुताबिक, हादसे में 19 लोगों की मौत हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved