img-fluid

MP: ट्रेन में सोने के बाद नींद खुली तो 10 लाख से भरा बैग गायब, पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी

October 18, 2026

भोपाल। ट्रेन (Train) में सफर के दौरान आई एक झपकी यात्री को भारी पड़ गई। बीना से भोपाल जा रही मेमो ट्रेन (Memo Train) में सवार एक युवक 10 लाख रुपये से भरा बैग (bag full of money) सीट के ऊपर लगी रेलिंग पर रखकर सो गया। गंजबासौदा स्टेशन (Ganjbasoda Station) पर ट्रेन में भीड़ बढ़ने के दौरान उसने बैग रेलिंग पर ही छोड़ दिया था। जब विदिशा रेलवे स्टेशन पर उसकी नींद खुली, तो बैग गायब था। इसके बाद युवक ने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच में जुटी रेल पुलिस ने करीब 200 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्लायवुड दुकान से लेकर निकला था 10 लाख रुपये
पुलिस के मुताबिक, चोरी की यह घटना 6 अक्टूबर की है। फरियादी अपने मालिक के निर्देश पर बीना स्थित एक प्लायवुड दुकान से 10 लाख रुपये लेने गया था। रकम मिलने के बाद उसने 500-500 रुपये के नोटों की 20 गड्डियां काले रंग के पिट्ठू बैग में रखीं और बीना से भोपाल जाने वाली मेमो ट्रेन में सवार हो गया।

ट्रेन के गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर डिब्बे में काफी भीड़ हो गई। इसी दौरान युवक ने रुपयों से भरा बैग सीट के ऊपर लगी रेलिंग पर रख दिया। सफर के दौरान उसे नींद आ गई। इसी बीच बैग चोरी हो गया। विदिशा स्टेशन पर जागने के बाद जब उसने बैग तलाशा, तो वह अपनी जगह पर नहीं मिला। 10 लाख रुपये गायब होने का पता चलते ही उसने तत्काल जीआरपी थाना विदिशा में शिकायत दर्ज कराई।


  • 200 CCTV कैमरों के फुटेज से मिला सुराग
    रकम बड़ी होने के कारण रेल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए विशेष टीम गठित की। पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अंकित जायसवाल के निर्देशन में टीम ने फरियादी के आने-जाने के रास्तों और संबंधित स्थानों पर लगे करीब 200 CCTV कैमरों के फुटेज की पड़ताल की।

    जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। फुटेज में नजर आए संदिग्ध के हुलिए का मिलान रेल इकाई भोपाल के अलग-अलग थानों में दर्ज पुराने मामलों में शामिल आरोपियों के रिकॉर्ड से किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मैदानी जांच के आधार पर पुलिस संदिग्ध तक पहुंची और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    9.36 लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद
    पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल या उससे संबंधित काला बैग, 9 लाख 36 हजार रुपये नकद और फरियादी का मोबाइल चार्जर बरामद किया गया। इसके अलावा चोरी की रकम से खरीदा गया एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने कुल करीब 9 लाख 43 हजार रुपये की संपत्ति बरामद करने की जानकारी दी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    रेल पुलिस ने यात्रियों को किया सतर्क
    घटना के बाद मध्य प्रदेश रेल पुलिस ने यात्रियों से सफर के दौरान नकदी और कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यात्री अपना सामान खुला या खुद से दूर न रखें और बैग को सीट के ऊपर ऐसी जगह न छोड़ें, जहां उस पर नजर रखना मुश्किल हो। ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दें।

    Share:

  • Najlepsze narzędzia online do zarządzania projektami: Recenzja kasyna AllInOne Casino

    Sun Oct 18 , 2026
    Najlepsze narzędzia online do zarządzania projektami: Recenzja kasyna AllInOne Casino W dzisiejszym artykule odpowiem na pytanie, jakie są najlepsze narzędzia online do zarządzania projektami w kontekście kasyna AllInOne Casino. Kasyno to jest idealne dla miłośników gier hazardowych, którzy szukają ekscytującej rozrywki online oraz wszelkich możliwości, które sprzyjają wygranym. Użytkownicy powinni znać najważniejsze cechy kasyna, które […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved