
पारंपरिक परिधानों की चमक… लोकगीतों की धुन पर झूमे
इंदौर। एबी रोड स्थित प्रेस कॉम्प्लेक्स (Press Complex) के टॉट्सविल प्री-स्कूल (Totsville Pre-school) में नवरात्रि उत्सव (Navaratri Festival) में शनिवार की सुबह उत्साह और उल्लास से भर उठी, जब नन्हें बच्चों ने गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने पारंपरिक लोकगीतों पर गरबा किया। इस दौरान उनका साथ उनकी मदर्स ने दिया।
परम्परा और त्योहार से परिचित कराने और अपनी जड़ों से जोड़े रखने के लिए स्कूल में हर खास मौके पर इस तरह की गतिविधियां करवाई जाती हैं। हाल ही में यहां नन्हीं बच्चियां मां दुर्गा के स्वरूपों के रूप में सजी थीं। बच्चियों के दिव्य रूपों ने शक्ति, श्रद्धा और नारी सामर्थ्य का संदेश दिया था। अब गरबा के रंग में रंगे इन बच्चों ने अपनी मां के साथ दी प्रस्तुतियों से एक बार फिर सभी का ध्यान आकर्षित किया। नन्हीं उम्र में भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का यह प्रयास बच्चों के लिए सीखने का एक खूबसूरत अवसर भी बना। प्रबंधन ने खासतौर पर बच्चों के साथ उनकी मदर्स के लिए ये गरबा उत्सव आयोजित किया। उल्लेखनीय है कि टॉट्सविल में फिलहाल डेढ़ वर्ष से लेकर पांच वर्ष तक की उम्र के 80 से अधिक बच्चे हैं। यहां बच्चों की गतिविधियों के लिए इनडोर और आउटडोर, दोनों तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। प्री-स्कूल में प्री-प्ले ग्रुप, प्ले ग्रुप, नर्सरी, केजी-1 और डे-केयर की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved