
- कल रात दोस्त को जैथल टेक छोड़कर घर जा रहा था-अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर
उज्जैन। बीती रात 10 बजे के लगभग बाईक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने गरोठ हाईवे ब्रिज के पास टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। आज सुबह उसका पोस्टमार्टम किया गया। मृतक अपने गांव से दोस्त को जैथल टेक छोड़कर वापस घर आ रहा था, तब यह हादसा हुआ।
पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि बीती रात 10 बजे के लगभग गरोठ हाईवे ब्रिज के समीप अनिल पिता भंवरलाल सुनहरिया उम्र 32 वर्ष निवासी प्रेम नगर चंदेसरी गांव अपने एक दोस्त को बाईक से जैथल टेक उसके घर छोडऩे गया था। वापस घर लौटते वक्त ब्रिज के समीप तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन उसे ने टक्कर मारी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद घायल को रात में अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था आज सुबह उसका पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक एमपीईबी के ठेकेदार के साथ काम करता था। पुलिस ने हिट एण्ड रन का मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है। उल्लेखनीय है कि गरोठ हाईवे ब्रिज तथा इसके आसपास के इलाके में रात में अंधेरा रहता है और अक्सर यहां वाहन दुर्घटनाएं होती रहती है। धीरे-धीरे यह क्षेत्र भी अब नया ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है।