img-fluid

इंदौर : तीन साल के मासूम को अकेला छोड़ दुनिया से विदा हुई मां….

October 19, 2026

इंदौर में विवाहिता की मौत से परिवार में मातम….

इंदौर. इंदौर (Indore) में एक दर्दनाक घटना (traumatic event) ने हर किसी को झकझोर दिया। जिस मां (mother ) की गोद में तीन साल का मासूम (innocent child) अपना पूरा संसार देखता था, वही मां अब हमेशा के लिए उससे दूर हो गई। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता निक्की की मौत से परिवार में मातम पसरा है। मां की ममता से अनजान इस मासूम को शायद अभी यह भी नहीं पता कि उसकी जिंदगी में कितना बड़ा खालीपन आ गया है।


  • दरअसल, यह घटना जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के माणिक बाग स्थित ब्रुक बॉन्ड कॉलोनी की है। यहां रहने वाली निक्की, पति अजलान ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब उसे देखा, तो उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि निक्की की शादी को छह साल हो चुके थे। परिवार में उसका तीन साल का मासूम बच्चा भी है, जिसकी दुनिया अब मां के बिना अधूरी हो गई है। आखिर किन परिस्थितियों में निक्की ने यह कदम उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। वही एक मां की मौत ने कई सवाल छोड़ दिए हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल उस मासूम का है, जो अब मां की गोद के लिए तरसेगा।

    राजेश दंडोतिया – एडिशनल डीसीपी

    Share:

  • छतरपुर में मिला आठ फीट लंबा दुर्लभ सफेद अजगर, सर्प विशेषज्ञ भी हैरान, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

    Mon Oct 19 , 2026
    मध्य प्रदेश । (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) जिले में सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के समापन समारोह (Closing Ceremony) के दौरान एक दुर्लभ सफेद अजगर (White Python) दिखाई दिया। करीब आठ फीट लंबे इस अजगर को देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। असामान्य रंग के कारण इसे अलबिनो अजगर (Albino Python) बताया जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved