img-fluid

MP में बिजली संकट की चुनौती, रबी सीजन में रिकॉर्ड तोड़ सकती है बिजली की मांग, सरकार ने बनाई ये खास रणनीति

October 19, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश में रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही बिजली की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। कृषि कार्यों और सिंचाई की जरूरतों को देखते हुए इस बार राज्य में बिजली की अधिकतम मांग 22 हजार मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है, जो कि बिजली विभाग और सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती बन गई है।

पिछले साल की तुलना में भारी बढ़ोतरी
आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 17,313 मेगावाट का आंकड़ा पार कर चुकी है। जबकि, ठीक पिछले साल इसी अवधि में बिजली की मांग मात्र 11,874 मेगावाट दर्ज की गई थी। मांग में अचानक आए इस भारी उछाल की मुख्य वजह रबी सीजन में सिंचाई के लिए बिजली की आवश्यकता का बढ़ना है।

तीन महीने के लिए होगी बिजली की खरीदी
बढ़ती मांग और संभावित बिजली संकट से निपटने के लिए पावर मैनेजमेंट कंपनी ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। ऊर्जा जरूरतों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए 20 नवंबर 2026 से 20 फरवरी 2027 तक अल्पकालीन अनुबंध के तहत बिजली खरीदे जाने का निर्णय लिया गया है। मांग के सबसे ज्यादा दबाव वाले समय को ध्यान में रखते हुए खास योजना बनाई गई है।

इसके तहत सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे के बीच अधिकतम 800 मेगावाट तक बिजली लेने की तैयारी की गई है। वहीं शाम 5:00 बजे से 7:30 बजे के बीच 300 मेगावाट तक बिजली खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरकार का प्रयास है कि रबी सीजन के दौरान किसानों और आम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे, ताकि कृषि कार्य और दैनिक गतिविधियां प्रभावित न हों।

Share:

  • MP: 56 लाख बच्चे बिना गणवेश के स्कूल जाने को मजबूर, 600 रुपये का इंतजार करते बीता आधा सत्र

    Mon Oct 19 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों (Government schools) में बदहाल प्रशासनिक व्यवस्था और लेटलतीफी का खामियाजा राज्य के लाखों मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश के प्राथमिक एवं माध्यमिक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 56 लाख बच्चों ने आधा शैक्षणिक सत्र बगैर सरकारी गणवेश (यूनिफॉर्म) के ही बिता दिया है। कक्षा पहली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved