img-fluid

कभी गल्फ तो कभी पहाड़ का नाम बदला, अब न्यू मैक्सिको को ‘न्यू अमेरिका’ बनाना चाहते हैं ट्रंप

October 20, 2026

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) एक बार फिर जगहों के नाम बदलने की मुहिम को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अमेरिकी राज्य न्यू मैक्सिको (new Mexico) का नाम बदलकर ‘न्यू अमेरिका’ (New America) करने की मांग उठाई है। ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि राज्य का नाम तुरंत बदल दिया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि अमेरिका, मैक्सिको नहीं, बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका है।

ट्रंप का दावा है कि नाम बदलने से न्यू मैक्सिको की पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे राज्य में लोगों के घरों की कीमत और उनकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। अपने पोस्ट में उन्होंने न्यू मैक्सिको के चुनावों पर भी सवाल उठाए और तंज कसते हुए कहा कि नाम बदलने से शायद राज्य के चुनाव भी ईमानदार हो जाएं।

सितंबर में भी उठाई थी मांग
न्यू मैक्सिको का नाम बदलने का विचार ट्रंप ने पहली बार नहीं रखा है। इससे पहले सितंबर में भी उन्होंने राज्य का नाम ‘न्यू अमेरिका’ करने की बात कही थी। उस समय उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नक्शा साझा किया था, जिसमें न्यू मैक्सिको की जगह ‘न्यू अमेरिका’ लिखा हुआ था। उन्होंने एक वीडियो में भी इस नए नाम का इस्तेमाल किया था।

हालांकि, ट्रंप के प्रस्ताव को राज्य की गवर्नर मिशेल लुजान ग्रिशम का समर्थन नहीं मिला। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा था कि न्यू मैक्सिको का नाम उसके ऐतिहासिक महत्व और विरासत से जुड़ा है। ऐसे में नाम बदलने की बहस को उचित नहीं माना जाना चाहिए।


  • क्या राष्ट्रपति अकेले बदल सकते हैं राज्य का नाम?
    अमेरिकी राष्ट्रपति के पास किसी राज्य का आधिकारिक नाम अपनी मर्जी से बदलने का अधिकार नहीं है। न्यू मैक्सिको का नाम बदलने के लिए राज्य के संवैधानिक प्रावधानों के तहत प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसमें राज्य की विधायिका की मंजूरी और इसके बाद मतदाताओं की सहमति जरूरी होगी।

    ट्रंप संघीय सरकारी विभागों को किसी राज्य के लिए नया नाम इस्तेमाल करने का निर्देश दे सकते हैं, लेकिन इससे राज्य का आधिकारिक नाम अपने आप नहीं बदल जाएगा। इसलिए ‘न्यू अमेरिका’ नाम का इस्तेमाल करने की उनकी मांग को अमल में लाने के लिए राज्य स्तर पर संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक होगा।

    गल्फ ऑफ मेक्सिको से माउंट मैकिनले तक बदल चुके हैं नाम
    ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में कई भौगोलिक स्थानों के नाम बदलने की पहल कर चुके हैं। जनवरी 2025 में उन्होंने गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ करने का आदेश दिया था। इसी दौरान अलास्का की प्रमुख चोटी डेनाली का नाम फिर से ‘माउंट मैकिनले’ कर दिया गया।

    अगस्त 2026 में उन्होंने लेक ओंटारियो का नाम अमेरिकी सरकारी इस्तेमाल के लिए ‘लेक अमेरिका’ करने का आदेश भी दिया। इसके अलावा ट्रंप अटलांटिक और प्रशांत महासागर के नाम बदलने का विचार भी सामने रख चुके हैं। उन्होंने सुझाव दिया था कि प्रशांत महासागर का नाम ‘ट्रंप ओशन’ या ‘ओशन ऑफ द अमेरिकाज’ किया जा सकता है।

    अब न्यू मैक्सिको का नाम बदलने की मांग के साथ ट्रंप की यह पहल फिर चर्चा में है। हालांकि, इस प्रस्ताव का भविष्य राज्य की संवैधानिक प्रक्रिया और वहां के राजनीतिक समर्थन पर निर्भर करेगा।

    Share:

  • आज दशहरे पर देश में इन 7 जगह नहीं होगा रावण दहन.... कहीं दामाद तो कहीं पूर्वज के रूप में पूजे जाएंगे दशानन...

    Tue Oct 20 , 2026
    नई दिल्ली। आज देशभर में विजयादशमी (Vijayadashami) यानी दशहरा (Dussehra) मनाया जा रहा है. इस दिन देश के विभिन्न हिस्सों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं. लेकिन भारत में कुछ जगह ऐसी भी हैं, जहां रावण दहन (Burning Ravana) नहीं किया जाता, बल्कि दशानन की पूजा (Worship) होती है. इसके पीछे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved