
इंदौर। शहर (Indore) में आज बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा (Dussehra) उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शाम 7 बजे से लेकर रात 12 बजे तक इंदौर में सैकड़ों स्थानों पर छोटे-बड़े रावणों (Ravana) का दहन बारिश की संभावना के बीच किया जाएगा और विजय उत्सव मनाया जाएगा।
कलाकारों ने लम्बी मेहनत करके के रावण तैयार किए हैं। बड़े रावणों को वाटर प्रूफ किया गया है, ताकि अगर बारिश हुई तो रावण को गलने से बचाया जा सके। सायंकाल होने वाले रावण दहन के कार्यक्रम के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। रावणों के सामने अतिथियों के लिए बड़े बड़े मंच सजाएं गए हैं और कहीं पर रावण हंसेगा तो कहीं जयश्री राम का उदघोष करेगा। रावण के साथ लंका का दहन भी किया जाएगा। सभी जगह आतिशबाजी की शानदार तैयारियां की गई हैं। शोभायात्राएं निकलेंगी, भजन गायक और आर्टिस्ट परफॉर्म करेंगे और शहर के कई राजनेता और जनप्रतिनिधि इन आयोजनों में शिरकत करेंगे। छावनी उषागंज हाईस्कूल मैदान, दशहरा मैदान, तिलक नगर, रामबाग, चिमनबाग , बड़ा गणपति, पालदा, विजय नगर, कनकेश्वरी मैदान सुखलिया, सुभाष नगर परदेशीपुरा, जिंसी, जूनी इंदौर, खातीवाला टैंक, महालक्ष्मी नगर में बड़े रावणों का दहन किया जाएगा।
पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन की जोरदार तैयारी सीएम आएंगे… विशाल डोम तैयार किया

डीआरपी लाइन मैं होने वाले शस्त्र पूजन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जोरदार तैयारी की गई है। इस बार भव्य रूप में पूजन होगा, जिसमें स्वयं जिले के प्रभारी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे।

हालांकि इस बार प्रदेश सरकार ने विजयदशमी के अवसर पर प्रदेश के सभी बड़े शहरों में शस्त्र पूजन के बड़े आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए अलग-अलग मंत्रियों को जिलेवार जिम्मेदारी सौंप गई है। हर बार सामान्य तौर पर पुलिस लाइन में अधिकारियों की मौजूदगी में शस्त्र पूजन कार्यक्रम होते आए हैं। जहां शस्त्र पूजन के बाद एक दूसरे को अधिकारी बधाई देते हैं। पिछले तीन दिनों से स्थानीय पुलिस लाइन में पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही थी। कार्यक्रम को बबीता प्रदान करने के लिए यहां विशाल डम तैयार किया गया है। सुबह पंडाल पुराना तैयार हो चुका है कुर्सियां लगाई गई है। पुलिस लाइन में वाहनों की पूजा भी की जा रही है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होने वाला था, लेकिन मुख्यमंत्री के विलंब से आने के कारण अब कार्यक्रम 12 बजे होगा। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल के आसपास चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में पुलिस के आला अधिकारी शस्त्र पूजन में शामिल होंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved