img-fluid

पति छोड़ आधी उम्र के युवक से की लव मैरिज, फिर प्रेमी संग दी खौफनाक मौत, शव को बक्से में रख लगाया ठिकाने

October 21, 2026

उन्नाव। पहले पति को छोड़ा, फिर आधी उम्र के युवक से लव मैरिज (love marriage) की। लेकिन रिश्तों की इस कहानी का अंत इतना खौफनाक होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। उन्नाव में नेहा ने यू-ट्यूबर जितेंद्र के साथ मिलकर पति सोनू को पहले शराब पिलाई फिर सिलबट्टा, बांस से पीटकर मार डाला। इसके बाद कंबल में लपेटकर शव को बक्से में बंद कर हाईवे पर फेंक दिया।

मेरठ में नीले ड्रमकांड के बाद सोमवार रात शुक्लागंज में किराए का कमरा लेकर रह रही 40 वर्षीय महिला ने उसी घर में किराए पर रह रहे यू-ट्यूबर की मदद से अपने 28 वर्षीय पति की सिलबट्टे से सिर कूचकर हत्या कर दी। शव को चार फीट लंबे, ढाई फीट चौड़े व तीन फीट ऊंचे बक्से में भरकर 21 किमी दूर सदर क्षेत्र के ललऊखेड़ा में उन्नाव-लालगंज हाईवे की सर्विस लेन पर फेंक दिया। जिस लोडर से बक्से को लाया गया, सीसी कैमरों की मदद से पुलिस ने उसे ट्रेस कर राजफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार नशे में पति द्वारा मारपीट किए जाने से आहत हो महिला ने यू-ट्यूबर से नजदीकी बढ़ाकर दो मजदूरों की मदद से घटना को अंजाम दिया। लोडर चालक की घटना में कोई भूमिका नहीं मिली।

नौ साल पहले हुई थी मुलाकात
हसनगंज के पंचमखेड़ा गांव निवासी 28 वर्षीय सोनू सविता की लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के अटौरा निवासी जगदीश की पत्नी नेहा रावत से नौ साल पहले मुलाकात हुई।


  • किराए के कमरे में रहती थी नेहा
    नेहा अपने पति जगदीश और चार बेटियों को छोड़कर सोनू सविता के साथ चली गई। क्योंकि सोनू का भाई आशू, मां निर्मला व मामा धर्मेंद्र उस समय शुक्लागंज के कंचननगर में किराए का कमरा लेकर रहते थे, इसलिए सोनू भी नेहा को लेकर शुक्लागंज के कंचननगर आ गया।

    दोनों दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे
    दो साल तक दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद कोर्ट मैरिज कर ली। एक माह से सोनू कंचन नगर में ही किशन यादव के घर में किराए का कमरा लेकर रह रहा था।

    उसी घर में रह रहा था यूट्यूबर, बढ़ीं नजदीकियां
    नेहा की नजदीकी उसी घर में किराए का कमरा लेकर रह रहे यू-ट्यूबर जितेंद्र उर्फ राहुल सिंह से हो गई। पति सोनू से ऊबी नेहा ने यू-ट्यूबर जितेंद्र के साथ मिलकर सोनू की हत्या की साजिश रची।

    यूट्यूबर ने साथ में बैठकर पी शराब
    सोमवार रात लगभग नौ बजे यू-ट्यूबर जितेंद्र सिंह सोनू के पास पहुंचा और कमरे में उसके साथ बैठकर शराब पी। नशे में होने पर रात लगभग 12 बजे पत्नी नेहा ने सिलबट्टे से सोनू के सिर में वार कर दिया। इसके बाद जितेंद्र और नेहा ने बांस से पीटने के बाद कंबल से मुंह दबाकर हत्या कर दी।

    अगले दिन शाम को मजदूरों को बुला बक्से में रखवाया
    अगले दिन मंगलवार शाम लगभग छह बजे यू-ट्यूबर जितेंद्र ने 10 हजार रुपये देकर दो मजदूरों को बुलाया था। एक नाबालिग व दूसरा सीताराम कालोनी रेलवे पुल के नीचे रहने वाला तौहीद था। दोनों की मदद से शव को बक्से में रखवाया और ऊपर से कंबल कपड़े व तकिया रखवा दिया।

    1200 रुपये भाड़े पर लोडर बुलाई
    1200 रुपये भाड़े पर एक लोडर बुक कर चालक को कमरा बदलने का झांसा देकर बक्से को लोडर में लदवा दिया। दोनों मजदूर व नेहा लोडर में बैठकर 21 किमी दूर उन्नाव-लालगंज हाईवे पर सदर क्षेत्र के ललऊखेड़ा पहुंचे और रात आठ बजे बक्से को सर्विस लेन पर उतार लिया। रात लगभग नौ बजे एक बुलडोजर रिपेयरिंग की दुकान के संचालक ने बक्सा पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी।

    नेहा, जितेंद्र और दोनों मजदूर गिरफ्तार
    एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि गदनखेड़ा चौराहा पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज में लोडर नजर आ गया। नंबर से चालक तक पहुंची पुलिस ने नेहा, उसके नजदीकी जितेंद्र सिंह, मजदूर तौहीद व नाबालिग मजदूर को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved