img-fluid

इंगोरिया के समीप सड़क पर पड़ा मिला, अस्पताल में मौत

October 22, 2026

उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के गौतमपुरा मार्ग पर एक बाईक सवार सड़क पर पड़ा मिला था जिसे अस्पताल लेकर आए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं तथा मामला संदिग्ध मान रही है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि कल शाम को गौतमपुरा मार्ग पर सड़क पर युवक बेहोश पड़ा मिला था।


  • पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान जितेन्द्र और गणेश ने अर्जुन पिता नाथूसिंह चौधरी निवासी ग्राम ऐरवास के रूप में की थी। जितेन्द्र और गणेश अर्जुन के भाई हैं और उन्होंने बताया कि वह पगड़ी के कार्यक्रम में जाने के लिए निकला था। दो दिन पहले उसका गाँव के चार लोगों से विवाद हुआ था। कल रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

    Share:

  • जलेबी पर मचा बवाल... ग्राहकों और कर्मचारियों में जमकर चले लात-घूसे

    Thu Oct 22 , 2026
    जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन में दशहरे पर कन्या भोज के लिए जलेबी खरीदने को लेकर अंबेडकर चौराहे पर मंगलवार दोपहर भारी बवाल हो गया. जलेबी की दुकान पर लगी भारी भीड़ के बीच पहले मिलने की होड़ में देखते ही देखते विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि ग्राहकों और जलेबी दुकानदार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved