img-fluid

पंजाब चुनाव: ‘कांग्रेस-AAP छोड़ किसी से भी गठबंधन को तैयार’, सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान

October 23, 2026

नई दिल्ली. पंजाब (Punjab) की राजनीति (Politics) में गठबंधन (alliance) को लेकर हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के पंजाब में NDA की सरकार बनने के दावे के एक दिन बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Badal) ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अकाली दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़कर अन्य समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है. सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस और AAP को पंजाब का दुश्मन बताते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों के अलावा बाकी दलों के लिए अकाली दल के दरवाजे खुले हैं.


  • सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में अकाली दल के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पद से हटाने की मांग की. मुलाकात के बाद बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल एक क्षेत्रीय पार्टी है और उसका मुख्य उद्देश्य पंजाब की बेहतरी के लिए काम करना है.

    सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पार्टी सत्ता में रहे या विपक्ष में, पंजाब के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी. बादल के मुताबिक, अकाली दल की राजनीति राज्य के लोगों और उनके हितों से जुड़ी हुई है.

    समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन को तैयार
    गठबंधन के सवाल पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल उन पार्टियों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है, जो उसकी विचारधारा से सहमत हैं. हालांकि, उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को इस संभावित गठबंधन से बाहर रखा.

    बादल ने कहा कि कांग्रेस और AAP पंजाब की दुश्मन हैं. उन्होंने दोहराया कि इन दोनों पार्टियों के अलावा समान विचार रखने वाले दूसरे दलों के साथ गठबंधन के लिए अकाली दल तैयार है.

    यह बयान ऐसे समय आया है, जब पंजाब में राजनीतिक दलों के बीच आगामी चुनावों को लेकर रणनीति और गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा तेज हो रही है. अमित शाह के NDA सरकार बनाने के दावे के बाद अकाली दल का यह रुख राज्य में संभावित राजनीतिक समीकरणों को लेकर अहम माना जा रहा है.

    Share:

  • सौरव गांगुली ने रिलीज से पहले फिल्म ‘दूसरा’ को रोकने के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, अदालत ने क्यों नहीं दी राहत?

    Fri Oct 23 , 2026
    नई दिल्ली । पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने फिल्म ‘दूसरा’ (Dhoosra) की रिलीज रोकने से इनकार कर दिया। यह फिल्म शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। गांगुली ने अदालत से इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved