img-fluid

फ्रांस में फिर से विरोध-प्रदर्शन शुरू, पेरिस में संग्रहालय बंद, भारी पुलिस फोर्स तैनात

October 24, 2026

पेरिस। फ्रांस में फिर से विरोध-प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। इन विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर अधिकारियों ने शनिवार को बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स को तैनात किया है। साथ ही पेरिस के प्रमुख संग्रहालयों को बंद कर दिया गया है। सरकार की कोशिश है कि पिछले सप्ताह हुई हिंसा जैसी घटनाओं को फिर से होने से रोका जा सके। पिछले हफ्ते दुकानों में लूटपाट, गाड़ियों में आगजनी और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर हमलों के बाद ऐसा लग रहा था कि सरकार का नियंत्रण समाप्त हो गया है। नकाबपोश उपद्रवियों ने पेरिस सहित कई अन्य शहरों के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्रों को निशाना बनाया था।


  • गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि देशभर में करीब 70,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा हेलीकॉप्टर, बख्तरबंद वाहन और पानी की बौछार करने वाली गाड़ियां भी तैनात की गई हैं। पिछले सप्ताह पांच लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतर आए थे, जिसे देखते हुए इस बार भी भारी भीड़ जुटने की आशंका है। ‘लूर्व’, ‘ओरसे संग्रहालय’, ‘पिकासो संग्रहालय’ और ‘ग्रैंड पैलैस’ जैसे पेरिस के प्रमुख संग्रहालयों को शनिवार को बंद रखा गया।

    दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित समकालीन कला मेलों में से एक ‘आर्ट बेसेल’ शुक्रवार को जनता के लिए खोला गया था, लेकिन उपद्रव की आशंका को देखते हुए आयोजकों ने वीकेंड के कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। पिछले वीकेंड के प्रमुख विरोध स्थलों में से एक, पेरिस के ‘प्लेस डी ला रिपब्लिक’ के पास एक बैंक शाखा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को उपद्रवियों से बचाने के लिए लकड़ी के बड़े टुकड़ों से ढक दिया गया है।

    हिंसा के बाद, पेरिस पुलिस ने दुकानदारों को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स तैनात करने की सलाह दी। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि कारोबारियों और उनके प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। पिछले सप्ताहांत पूरे फ्रांस में लगभग 3,000 दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया या उनमें लूटपाट की गई।

    Share:

  • CM योगी ने सुनाई भू-माफिया से जमीन वापस लेने की कहानी, बताया कैसे बना फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट

    Sat Oct 24 , 2026
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने AI, साइबर फॉरेंसिक, क्वांटम टेक्नोलॉजी और डेटा प्रोटेक्शन से जुड़े विषयों पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समिट टेक संगम को संबोधितकरते हुए जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच मानवीय विवेक और जिम्मेदारी को सबसे ऊपर रखने की जरूरत बताई वहीं उन्होंने फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved