img-fluid

विदेशी महिला से दुष्कर्म मामले में भड़कीं मरियम नवाज, जज पर लगाए गंभीर आरोप

October 24, 2026

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने शनिवार को एक जज पर गंभीर आरोप लगाया है। उनके मुताबिक 20 वर्षीय अजरबैजानी महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई के दौरान, मुख्य आरोपी को जमानत देने के बदले जज ने रिश्वत ली। उन्होंने कहा कि न्याय कभी भी बिकने वाली चीज नहीं होनी चाहिए। पंजाब की मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मुख्य आरोपी, अहमद तनवीर ने पीड़िता को 70,000 अमेरिकी डॉलर ( लगभग 66 लाख भारतीय रुपये) देने की पेशकश की, ताकि वह उसके और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ अपने आरोपों को वापस ले ले।

हालांकि, शुक्रवार को उसे लाहौर में सेशन कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसे गिरफ्तारी से पहले मिलने वाली जमानत (प्री-अरेस्ट बेल) का विस्तार (एक्सटेंशन) मिल चुका था। तनवीर की गिरफ्तारी को सही ठहराते हुए, मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि कोई भी दुष्कर्म का आरोपी या अपराधी सिर्फ इसलिए कानून की पकड़ से नहीं बच सकता क्योंकि उसके पास पैसा है।


  • उन्होंने बताया कि पता चला है कि आरोपी के अमीर परिवार ने पीड़िता को अपने आरोप वापस लेने के बदले दो करोड़ पाकिस्तानी रुपये (72,000 अमेरिकी डॉलर) देने की पेशकश की थी, जबकि धारा 164 के तहत पीड़िता का बयान पहले ही दर्ज किया जा चुका था। मरियम नवाज ने कहा कि आरोप है कि जिस जज ने आरोपी को जमानत दी, उसने भी रिश्वत ली थी। अगर ये आरोप सच हैं, तो ये न्याय प्रणाली की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। साथ ही, ये बताते हैं कि कैसे दुष्कर्म पीड़िताएं वित्तीय दबाव और सत्ता के दुरुपयोग का शिकार हो सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘न्याय कभी भी बिकने वाली चीज नहीं होनी चाहिए और कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं होना चाहिए।’ शुक्रवार को जमानत की कार्यवाही के दौरान, संदिग्ध अपने वकील के साथ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रफाकत अली गोंडल के सामने पेश हुआ।

    पुलिस के मुताबिक पीड़िता बाकू (अजरबैजान) की रहने वाली है और सितंबर के मध्य में एक बिजनेस ट्रिप पर पाकिस्तान आई थी। पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर को लाहौर में दो महिलाएं उसे डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (डीएचए) इलाके के एक कैफे में ले गईं, जहां तीन और आदमी उनके साथ शामिल हो गए। इसके बाद, उन्होंने पीड़िता और दो अन्य महिलाओं को अपनी गाड़ी में बिठा लिया। पुलिस के मुताबिक, वे अनजान आदमी उसे एक फ्लैट में ले गए, जहां उन्होंने शराब पी और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दो पुरुष आरोपियों और उन दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी अहमद तनवीर जमानत पर बाहर था।

    Share:

  • 'Arresting shooters won't help': Ram Gopal Varma weighs in on the Tiger Shroff case, reveals the truth about the underworld

    Sat Oct 24 , 2026
    New Delhi: Filmmaker Ram Gopal Varma has shared his thoughts on the shooting incident involving actor Tiger Shroff. He argues that the arrest of the perpetrators does not necessarily weaken the network behind them; therefore, such arrests should not be a cause for celebration. Ram Gopal Varma wrote, “Those celebrating the capture of the shooters […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved