img-fluid

MP: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर नजदीकी बढ़ाई और घर से भगा ले गया

October 26, 2026

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले (Maihar District) में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक कमरे में रखकर कई बार दैहिक शोषण किया और पुलिस का दबाव बढ़ने पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे उमरिया से दबोचा और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला बदेरा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 29 सितंबर को एक लड़की रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई, जिसके परिजन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद नाबालिग को दस्तयाब कर लिया गया, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान उसकी जान-पहचान करण सिंह चौहान पुत्र नृपेंद्र सिंह (20) निवासी रोहनिया, जिला उमरिया से हो गई थी।


  • इसी दौरान आरोपी ने बहला-फुसलाकर नजदीकी बढ़ाई और घर से भगा ले गया। आरोपी ने उसे एक कमरे में रखकर कई बार दैहिक शोषण किया और जब पुलिस का दबाव बढ़ा तो छोड़कर भाग गया। पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई, जिसे मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    Share:

  • MP: एकलव्य स्कूल के आदिवासी छात्रों ने खोला मोर्चा, मूलभूत सुविधाओं के लिए 20 किमी पैदल चलकर पहुंचे जिला मुख्यालय

    Mon Oct 26 , 2026
    रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में स्थित सैलाना के आदर्श एकलव्य (मॉडल) स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर बदहाल व्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी है। सोमवार (26 अक्टूबर) की सुबह स्कूल के सैकड़ों आदिवासी छात्र हॉस्टल और स्कूल में व्याप्त समस्याओं से परेशान होकर पैदल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved