img-fluid

रणबीर-यश की रामायण पर फिदा हुए बादशाह, फिल्म को बताया जरूर देखने लायक, जटायु वाले सीन का दिया बड़ा संकेत

November 05, 2026

नई दिल्ली । रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण पार्ट (highly anticipated film Ramayana Part)1 रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह था। करीब 4000 करोड़ रुपये के मेगा बजट (Mega budget)में तैयार इस फिल्म को बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाया गया है। रिलीज से पहले लॉस एंजेलिस में इसका वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था और इसके बाद मुंबई में बॉलीवुड सितारों के लिए खास स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म देखने के बाद अब मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने भी अपना रिव्यू साझा किया है। बादशाह फिल्म से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कहा कि बचपन से रामायण की कहानी जानते हुए भी इसे देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने खास तौर पर जटायु वाले दृश्य की तारीफ करते हुए कहा कि यह सीन दर्शकों का दिमाग घुमा देगा।

बादशाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रामायण से जुड़ी एक पोस्ट को रीट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि इस फिल्म को देखने जरूर जाएं। बादशाह के मुताबिक फिल्म का हर फ्रेम दर्शकों की सांसें रोक देने वाला है और इसमें हर किरदार वास्तविक महसूस होता है। उन्होंने निर्माता नमित मल्होत्रा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार काम किया है। बादशाह ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक को अतुलनीय बताया और रणबीर कपूर साई पल्लवी रवि दुबे यश लारा दत्ता अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह के अभिनय की भी जमकर सराहना की।

बादशाह ने अपने रिव्यू में फिल्म के जटायु वाले सीन को सबसे खास बताया। उन्होंने कहा कि यह दृश्य दर्शकों को हैरान कर देगा। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म में धरती अंबर वाली थीम का भी जिक्र किया। बादशाह ने दर्शकों को सलाह दी कि इस खास पल का इंतजार करें क्योंकि जब यह थीम पर्दे पर आएगी तो तालियां रुकने का नाम नहीं लेंगी। उनके इस बयान को फिल्म के एक अहम दृश्य और संगीत से जुड़ा संकेत माना जा रहा है। हालांकि उन्होंने इस सीन की पूरी जानकारी साझा नहीं की।

फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी चर्चा है। इसका बैकग्राउंड म्यूजिक ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हांस जिमर ने तैयार किया है। ट्रेलर और गानों के सामने आने के बाद से ही संगीत की तारीफ हो रही है। बादशाह की प्रतिक्रिया से साफ है कि फिल्म का संगीत और भावनात्मक दृश्य दर्शकों पर गहरा असर छोड़ने की कोशिश करते हैं। खासकर जटायु से जुड़ा प्रसंग फिल्म के सबसे यादगार दृश्यों में शामिल हो सकता है।


  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं जबकि रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं। अरुण गोविल राजा दशरथ और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पर भी बड़े स्तर पर काम किया गया है। इसमें हजारों तकनीशियनों ने योगदान दिया है और दर्शकों को हॉलीवुड स्तर का दृश्य अनुभव देने की कोशिश की गई है।

    खास बात यह है कि फिल्म को पहले दो भागों में रिलीज करने की योजना थी लेकिन अब इसे तीन भागों में पेश किए जाने की खबर सामने आई है। ऐसे में रामायण की कहानी आगे किस अंदाज में दिखाई जाएगी इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। बादशाह के शानदार रिव्यू के बाद फिल्म को लेकर मनोरंजन जगत में चर्चा और तेज हो गई है। अब देखना होगा कि दर्शकों की प्रतिक्रिया और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कितना बड़ा कमाल दिखा पाती है।

    Share:

  • फरक्का बैराज पर भारत का सख्त रुख, गंगा जल संधि के नवीनीकरण पर नए सिरे से होगी बातचीत; बिहार-बंगाल के हितों को मिलेगी प्राथमिकता

    Thu Nov 5 , 2026
    नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश (India and Bangladesh) के बीच गंगा जल बंटवारे (Ganga water sharing) को लेकर एक बार फिर खींचतान तेज होने के संकेत हैं। वर्ष 1996 में हुई फरक्का गंगा जल बंटवारा संधि (Farakka Ganga Water-Sharing Treaty) के नवीनीकरण को लेकर भारत ने सख्त रुख अपनाया है। भारत अब बांग्लादेश की शर्तों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved