img-fluid

Bhai Dooj 2026: आज नहीं कल मनाई जाएगी भाई दूज, 11 नवंबर को इस समय करें भाई का तिलक, जानें शुभ मुहूर्त

November 09, 2026

नई दिल्ली । दिवाली (Diwali)के बाद आने वाला भाई दूज (Bhai Dooj)का त्योहार भाई और बहन के अटूट प्रेम तथा विश्वास (Unwavering love and trust)का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और साथ निभाने का वचन देते हैं। इस साल भाई दूज की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है। इसकी वजह कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का दो दिन तक रहना है। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि भाई दूज 10 नवंबर को मनाई जाएगी या 11 नवंबर को। पंचांग के अनुसार इस साल भाई दूज का पर्व 11 नवंबर 2026 बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन भाई को तिलक लगाने के लिए दोपहर में विशेष शुभ मुहूर्त रहेगा।

भाई दूज 2026 की सही तारीख और तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार भाई दूज को भैया दूज और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार द्वितीया तिथि 10 नवंबर 2026 मंगलवार को दोपहर 2 बजे शुरू होगी और 11 नवंबर बुधवार को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के नियम के अनुसार भाई दूज का त्योहार 11 नवंबर को मनाया जाएगा। इसलिए बहनों को इसी दिन भाई का तिलक करना चाहिए।

भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज के दिन तिलक लगाने के लिए दोपहर का समय विशेष माना जाता है। पंचांग के अनुसार 11 नवंबर को भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस दौरान बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी सुख समृद्धि और लंबी उम्र की प्रार्थना कर सकती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ समय में तिलक करने से भाई को सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

भाई दूज 2026 की पूजा विधि

भाई दूज के दिन बहनों को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और साफ कपड़े पहनने चाहिए। इसके बाद घर के मंदिर में भगवान गणेश भगवान विष्णु और यमराज का स्मरण करें। पूजा की थाली में रोली अक्षत चंदन फूल मिठाई दीपक और नारियल रखें। शुभ मुहूर्त में भाई को साफ आसन पर बैठाएं। इसके बाद उसके माथे पर रोली और अक्षत से तिलक लगाएं। भाई की आरती उतारें और उसे मिठाई खिलाएं। इसके बाद उसकी अच्छी सेहत लंबी उम्र और जीवन में तरक्की की कामना करें। भाई भी इस अवसर पर अपनी बहन को उपहार देकर उसके प्रति प्रेम और सम्मान जताता है।

भाई दूज से जुड़ी पौराणिक कथा

भाई दूज का संबंध यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी पौराणिक कथा से माना जाता है। मान्यता है कि सूर्यदेव और उनकी पत्नी संज्ञा के दो संतानें यमराज और यमुना थीं। दोनों भाई-बहन एक-दूसरे से बहुत प्रेम करते थे। यमुना हमेशा चाहती थीं कि उनके भाई एक दिन उनके घर आएं और उनके हाथों से भोजन करें। वह कई बार यमराज को निमंत्रण देती थीं लेकिन काम में व्यस्त रहने के कारण वह नहीं जा पाते थे।


  • कथा के अनुसार एक दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे। यमुना ने उनका आदर-सत्कार किया और माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से भाई को भोजन कराया। बहन के प्रेम और सम्मान से प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान मांगने को कहा। यमुना ने इच्छा जताई कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाए और उसके हाथों से भोजन करे उसे लंबी उम्र और सुखी जीवन का आशीर्वाद मिले। यमराज ने उनकी यह इच्छा स्वीकार कर ली। तभी से भाई दूज पर बहन के घर जाकर तिलक करवाने और भोजन करने की परंपरा प्रचलित मानी जाती है।

    Share:

  • BJP MLA’s relative shot dead in Kannauj on Diwali night; Congress district general secretary accused

    Mon Nov 9 , 2026
    Kannauj: A shocking incident occurred in Uttar Pradesh’s Kannauj district on the night of Diwali. Anuj Kumar Chaturvedi, an advocate and a relative of BJP MLA Archana Pandey, was shot dead, allegedly due to an electoral rivalry. The incident has sent shockwaves through the area, turning the joy of Diwali into mourning. The primary suspect […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved