
डेस्क। एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में छाए रहते हैं। अब सुनील ग्रोवर की एक तस्वीर सुर्खियों में है और इस फोटो को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने दिवाली के मौके पर ये फोटो शेयर की है, जिसमें वह कुछ बच्चियों के साथ सड़क किनारे बैठकर माला बेचते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सुनील ग्रोवर के हाथ में कुछ गेंदे के फूल की मालाएं और दिवाली के सजावट का सामान देखा जा सकता है और उनके साथ तीन बच्चियां बैठी हैं।
सुनील ग्रोवर ने ये फोटो शेयर करते हुए फैंस को दिवाली की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा – ‘सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। प्यार और रोशनी।’ उन्होंने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की, फैंस और सेलेब्स के रिएक्शन आने लगे। चाहत खन्ना ने रेड हार्ट इमोजी के साथ रिएक्शन दिया और करण मेहरा ने हैप्पी दिवाली लिखते हुए उन्हें दिवाली की बधाई दी। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें डाउन टू अर्थ बताया है। एक ने कमेंट में लिखा- ‘क्या चीज हो सर जी आप, सच में कमाल।’ एक अन्य ने लिखा- ‘आप सच में कमाल हैं सुनील ग्रोवर, हैप्पी दिवाली।’ एक और लिखता है- ‘भाई, आप कुछ भी कर सकते हैं।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved