img-fluid

पाकिस्तान में महिला टीवी एंकर की गोली मारकर हत्या, पति पर हत्या का शक

November 09, 2026

रावलपिंडी। पाकिस्तान में एक महिला टीवी एंकर राबिया अहसान की हत्या से हड़कंप मच गया। राबिया अहसान की हत्या रावलपिंडी के गुलशनाबाद इलाके में स्थित उनके घर में कर दी गई। पुलिस ने घर से उनके शव को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने उनके पति को हिरासत में लिया है। घटनास्थल से कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त किया गया है। राबिया एक स्थानीय प्राइवेट टेलीविज़न चैनल के लिए एंकर और प्रोग्राम होस्ट के तौर पर काम करती थीं।

वहीं रावलपिंडी सिटी पुलिस ऑफिसर हसन मुश्ताक सुखेरा ने पति को हिरासत में लेने की पुष्टि की और कहा कि जांच चल रही है। पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने क्राइम सीन की जांच करने के लिए घर का दौरा किया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए।


  • पुलिस अधिकारी सुखेरा के मुताबिक, घर में काम करने वाले एक पुरुष कर्मचारी ने जांचकर्ताओं को बताया कि राबिया के पति ने गोली चलने की घटना को हादसा बताया था। हालांकि, पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। पंजाब फॉरेंसिक साइंस एजेंसी की टीमें घर से सबूत जुटा रही हैं। राबिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

    राबिया अहसान ने मौत से कुछ घंटे पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटा वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी के बारे में बात की थी। साथ ही डिजिटल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की जरूरत पर जोर दिया था। बता दें कि राबिया अपने करियर के दौरान हम न्यूज और जीटीवी के साथ काम कर चुकी थीं। उन्होंने 92 न्यूज चैनल में भी कार्यक्रम होस्ट किया था।

    पाकिस्तान की प्रथम महिला आसिफा भुट्टो-जरदारी ने राबिया अहसान की हत्या पर दुख जताया है और इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की, ताकि घटना की सच्चाई सामने आए और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो सके।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved