img-fluid

कल से शुरू होगा छठ महापर्व का अनुष्ठान, जानें नहाय-खाय, खरना और सूर्य अर्घ्य की संपूर्ण विधि व कैलेंडर

November 12, 2026

नई दिल्ली. छठ पूजा (Chhath Puja) आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है. इस पर्व में सूर्य देव (Sun god) और छठी मैया (Chhathi Maiya) की उपासना की जाती है. चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत में व्रती को विशेष नियमों का पालन करना पड़ता है. नहाय-खाय (Nahay-Khay) से शुरू होकर खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य तक चलने वाले इस पर्व में हर दिन का खास महत्व है. इस दौरान व्रती करीब 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखते हैं. इस साल छठ पर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा. आइए जानते हैं कि इस साल छठ पूजा पर चार दिवसीय कार्यक्रम कैसा रहने वाला है.


  • छठ पूजा के चार दिनों का क्या है महत्व?
    छठ महापर्व में चार दिनों तक अलग-अलग धार्मिक परंपराओं का पालन किया जाता है. हर दिन की पूजा का अपना महत्व है. इस दौरान व्रती शुद्धता और संयम के साथ पूजा करते हैं. तीसरे दिन अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और चौथे दिन उगते सूर्य की उपासना के साथ व्रत पूरा होता है.

    कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन व्रती शाम को नदी, तालाब या अन्य जलाशयों के किनारे पहुंचते हैं. वहां बांस के सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, ईख और अन्य पूजन सामग्री सजाकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है. इसके अगले दिन यानी कार्तिक शुक्ल सप्तमी की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इसके बाद व्रती पारण करके अपना निर्जला उपवास खोलते हैं.

    शुक्रवार, 13 नवंबर- नहाय-खाय
    छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. इस दिन व्रती सुबह स्नान करके घर की साफ-सफाई करते हैं और सात्विक भोजन तैयार करते हैं. आमतौर पर इस दिन चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी बनाई जाती है. भोजन ग्रहण करने के साथ ही व्रती छठ के कठिन नियमों का पालन शुरू कर देते हैं.

    शनिवार, 14 नवंबर- खरना
    छठ पूजा के दूसरे दिन खरना मनाया जाता है. इस दिन व्रती सुबह से शाम तक उपवास रखते हैं. सूर्यास्त के बाद पूजा-अर्चना करके गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाता है. इसके बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है. इस दौरान अन्न और जल दोनों का त्याग किया जाता है.

    रविवार, 15 नवंबर- संध्या अर्घ्य
    छठ महापर्व का तीसरा दिन सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में से एक माना जाता है. इस दिन व्रती शाम को नदी, तालाब या छठ घाट पर पहुंचकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. बांस के सूप में मौसमी फल, ठेकुआ, नारियल, ईख और अन्य प्रसाद सजाए जाते हैं. सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करके परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली की कामना की जाती है.

    सोमवार, 16 नवंबर- उषा अर्घ्य और पारण
    छठ महापर्व के अंतिम दिन सुबह सूर्योदय से पहले व्रती घाट पर पहुंचते हैं. उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करके पूजा संपन्न की जाती है. इसके बाद परिवार के सुख, शांति और संतान की लंबी उम्र की कामना की जाती है. उषा अर्घ्य के बाद व्रती पारण करते हैं और करीब 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त होता है. इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व का समापन हो जाता है.

    Share:

  • AI करेगा बीमारियों का अंत? एंथ्रोपिक CEO का बड़ा दावा, कैंसर से लेकर अल्जाइमर तक इलाज की उम्मीद

    Thu Nov 12 , 2026
    नई दिल्ली । कैंसर (cancer)और हृदय रोग (Heart disease)जैसी गंभीर बीमारियों (Serious illnesses)के इलाज को लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artifical Intelligence)यानी AI से जुड़ी उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। इसी बीच एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमादेई(Anthropic CEO Dario Amodei) ने चिकित्सा क्षेत्र को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि अगर AI का इस्तेमाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved