
नई दिल्ली। आज यानी 15 नवंबर को छठ महापर्व (Chhath Puja 2026) का तीसरा दिन है. इस दिन शाम को छठ व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य (Arghya Setting Sun) देंगे. इसके लिए सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं. पूजा के लिए ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और दूसरी प्रसाद सामग्री बांस के सूप और दउरे में रखी जाती है।
शाम के समय व्रती परिवार के साथ छठ घाट पहुंचते हैं. वहां पानी में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है. इस दौरान सूर्य को जल और दूध चढ़ाया जाता है. साथ ही परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना की जाती है. घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीत भी गाए जाते हैं।
संध्या अर्घ्य के लिए सूर्यास्त का समय जानना जरूरी होता है. अगर आप भी आज छठ पूजा करने जा रहे हैं तो अपने शहर का समय जरूर देख लें. आइए जानते हैं कि पटना, दिल्ली, लखनऊ, रांची समेत दूसरे शहरों में सूर्यास्त कितने बजे होगा और कब अर्घ्य दिया जाएगा।
छठ पूजा 2026: प्रमुख शहरों में संध्या अर्घ्य का समय
पटना – शाम 5:01 बजे
नई दिल्ली – शाम 5:28 बजे
नोएडा – शाम 5:27 बजे
लखनऊ – शाम 5:16 बजे
कोलकाता – शाम 4:53 बजे
बेंगलुरु – शाम 5:50 बजे
रांची – शाम 5:04 बजे
जमशेदपुर – शाम 5:01 बजे
भागलपुर – शाम 4:54 बजे
पुणे – शाम 5:57 बजे
वाराणसी – शाम 5:10 बजे
गोरखपुर – शाम 5:06 बजे
कानपुर – शाम 5:19 बजे
चंडीगढ़ – शाम 5:26 बजे
गाजियाबाद – शाम 5:27 बजे
मेरठ – शाम 5:25 बजे
भोपाल – शाम 5:36 बजे
डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की सही विधि
सबसे पहले बांस के सूप और दउरे में ठेकुआ, नारियल, गन्ना, मौसमी फल और पूजा की दूसरी सामग्री रख लें. व्रती छठी मैया के पारंपरिक गीत गाते हुए सूर्यास्त से पहले घाट पर पहुंचें. सूर्यास्त के समय नदी में उतरकर कमर तक पानी में खड़े हो जाएं. इसके बाद सूर्यदेव को जल और कच्चे दूध से अर्घ्य अर्पित करें. सूर्यदेव और छठी मैया से परिवार की सुख-शांति और मंगल की प्रार्थना करें. संध्या अर्घ्य पूरा होने के बाद अगले दिन सुबह होने वाले उषा अर्घ्य की तैयारी करें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved