
माउंट माउंगानुई. भारत (India) की पारी पांचवें और आखिरी वनडे में 42.1 ओवर में 209 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड (New Zealand) को सीरीज बराबर करने के लिए 210 रन का लक्ष्य मिला है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सात और विराट कोहली (Virat Kohli) सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रुतुराज गायकवाड़ भी 18 रन ही बना सके। भारत ने 34 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे।
इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल और ईशान किशन ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 35 और छठे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। अक्षर और ईशान ने 46-46 रन बनाए। हालांकि, दोनों के आउट होने के बाद भारतीय पारी फिर लड़खड़ा गई। नमन धीर ने 22 रन का योगदान दिया।
आखिरी ओवरों में मोहम्मद सिराज ने नाबाद 14 रन बनाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने सिर्फ चार गेंद में दो छक्कों की मदद से 14 रन जोड़े। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट झटके। मैट फिशर को दो सफलता मिली। भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है और न्यूजीलैंड के पास मुकाबला जीतकर सीरीज बराबर करने का मौका है।
भारत का शीर्ष क्रम एकबार फिर फेल हुआ है। भारत ने नौ ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 37 रन बना लिए हैं। फिलहाल अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। भारत को छठे ओवर में 23 के स्कोर पर पहला झटका लगा था। फिशर ने रोहित को फॉक्सक्रॉफ्ट के हाथों कैच कराया था। हिटमैन सात रन बना सके। इसके बाद आठवें ओवर में फिशर ने विराट कोहली के रूप में अपना दूसरा शिकार किया। कोहली पांच रन बना सके। 33 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा था। फिर नौवें ओवर में 34 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। जैकब डफी ने ऋतुराज गायकवाड़ को साइफर्ट के हाथों कैच कराया। वह 18 रन बना सके।
भारत को 36वें ओवर में दो झटके लगे। मिचेल सैंटनर ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर आकिब नबी को फिन एलन के हाथों कैच कराया। नबी पांच रन बना सके। इसके बाद आखिरी गेंद पर डेब्यूटेंट यश ठाकुर को साइफर्ट के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सके। फिलहाल ईशान किशन और मोहम्मद सिराज क्रीज पर हैं। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर आठ विकेट पर 167 रन है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved