img-fluid

पति-पत्नी की हत्या, फिर लाश से रेप…डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा

November 16, 2026

कन्नौज: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj) के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराने सरकारी आवास में 4 और 5 नवंबर की दरमियानी रात को रेलवे टिकट विक्रेता 35 वर्षीय संजीव कठेरिया और उनकी 32 वर्षीय पत्नी शिखा की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के अनुसार, आरोपी योगेश राजपूत उर्फ पंगा चोरी के इरादे से घर में घुसा था और पकड़े जाने के डर से उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी के दोनों पैरों में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं.

चोरी के लिए घुसा था आरोपी, पति-पत्नी की हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी योगेश उर्फ पंगा ने बताया कि वह स्टेशन के आसपास घूमता था और संजीव को टिकट बिक्री के पैसे ले जाते हुए देखता था. इसी लालच में वह 4-5 नवंबर की रात को पीएचसी के पुराने आवास में तिरपाल फाड़कर घुसा था. जागने पर उसने संजीव को डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया. शोर मचाने पर उसने मृतिका शिखा का मोबाइल छीनकर बंद किया और उसी के दुपट्टे से गला कसकर उसकी भी हत्या कर दी, साथ ही उनकी दो वर्षीय मासूम बेटी तान्या को भी घायल कर दिया.


  • मृतका के शव के साथ किया दुष्कर्म
    इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज खुलासा किया है. आरोपी योगेश ने पूछताछ में स्वीकार किया कि महिला की हत्या करने के बाद उसने उसके शव के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. इसके बाद वह घर में रखे पर्स से करीब पांच हजार रुपये और मृतक संजीव का एटीएम कार्ड लेकर मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान की और कसारी जंगल के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया.

    पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
    घटना की रात मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए थे, जिसके बाद एसओजी और सर्विलांस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी. कसारी जंगल के पास जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी योगेश के दोनों पैरों में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस अब इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही तालग्राम थाने में नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved