img-fluid

‘समरसता संकल्प यात्रा’ को कल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

November 17, 2026


नई दिल्ली । भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन (BJP President Nitin Navin) ‘समरसता संकल्प यात्रा’ (‘Samarasata Sankalp Yatra’) को कल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे (Will flag off Tomorrow) ।


  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे के दौरान वेडेरा सचखंड बल्लां में पूजा-अर्चना करेंगे, साथ ही पार्टी की 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर नितिन नवीन जनसभा को संबोधित करेंगे और संत समाज के साथ संवाद भी करेंगे। जालंधर आगमन के बाद नितिन नवीन बुधार दोपहर 1:10 बजे जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां के संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना एवं दर्शन करेंगे। दोपहर 1:35 बजे भाजपा अध्यक्ष जालंधर-पठानकोट जीटी रोड पर डेरा सचखंड बल्लां के समीप स्थित ग्राम रायपुर में ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे और इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। बुधवार दोपहर 2:55 बजे नितिन नवीन रायपुर गांव में ही संत समाज के साथ सहभोज और संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती को वर्षभर चलने वाले राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मना रही है। इस महाअभियान का शुभारंभ 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर काशी से हुआ था। इस अभियान के तहत अब तक लगभग 29,000 ‘कलश वंदना यात्राएं’ निकाली जा चुकी हैं, 30,000 से अधिक संतों से संपर्क किया गया है और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगभग 51,000 स्थानों पर ‘समरस दीप महोत्सव’ आयोजित किए गए हैं।

    इसी राष्ट्रव्यापी अभियान को आगे बढ़ाते हुए 18 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष द्वारा जालंधर से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद यह यात्रा 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी और कुल 2,402 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 3 दिसंबर को काशी में संपन्न होगी। इस यात्रा के दौरान 100 से अधिक छोटी जनसभाएं और 17 बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेकर संत रविदास के ‘बेगमपुरा’ (दुख-रहित समाज) और सामाजिक समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

    Share:

  • शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

    Tue Nov 17 , 2026
    नई दिल्ली । शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर (On the death anniversary of Shiv Sena founder Balasaheb Thackeray) केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी (Union Ministers and Chief Ministers Paid Tribute) । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में कहा, “राष्ट्रवाद के ओजस्वी स्वर, अद्वितीय वक्ता, शिवसेना के संस्थापक, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved