
नई दिल्ली । शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर (On the death anniversary of Shiv Sena founder Balasaheb Thackeray) केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी (Union Ministers and Chief Ministers Paid Tribute) ।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में कहा, “राष्ट्रवाद के ओजस्वी स्वर, अद्वितीय वक्ता, शिवसेना के संस्थापक, जननेता बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं! महाराष्ट्र के विकास में अहम योगदान और अपने प्रखर विचारों के लिए सदैव हमारे हृदय में अमर रहेंगे।”
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रखर राष्ट्रवादी एवं जनप्रिय नेता, शिवसेना के संस्थापक आदरणीय बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। उनका जीवन साहस, स्पष्टवादिता और सांस्कृतिक स्वाभिमान की अद्भुत मिसाल रहा। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों और विचारधारा से समझौता नहीं किया। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका अडिग समर्पण सदैव हमें कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “शिवसेना के संस्थापक आदरणीय बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। बालासाहेब विचारों से दृढ़ एवं राष्ट्रीय मूल्यों के सच्चे समर्थक थे, उनका राष्ट्रवादी व्यक्तित्व हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा के संवाहक, ओजस्वी वक्ता एवं निर्भीक नेतृत्व के प्रतीक श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। सांस्कृतिक अस्मिता, राष्ट्रीय स्वाभिमान और अपने सिद्धांतों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए उनका सार्वजनिक जीवन सदैव स्मरण किया जाएगा।”
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रखर राष्ट्रवादी, हिंदू हृदय सम्राट एवं शिवसेना के संस्थापक श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और जनहित के प्रति उनका अडिग संकल्प, ओजस्वी विचार एवं निर्भीक नेतृत्व सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “प्रखर राष्ट्रवादी, ओजस्वी वक्ता एवं अद्वितीय जननायक, बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! राष्ट्रवाद और समाजहित के लिए उनका आजीवन समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके ओजस्वी विचार आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved