img-fluid

ओडिशा-आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘अकवान’; 100 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रहीं हवाएं, मूसलाधार बारिश शुरू

November 20, 2026

नई दिल्ली. बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से उठा चक्रवात अकवान (Cyclone ‘Akwan’) का लैंडफॉल (Landfall) शुरू हो गया है। कमजोर होने के बाद अब चक्रवात का बाहरी हिस्सा लगभग 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार (winds blowing at 100 km/h) से ओडिशा (Odisha) के पुरी और आंध्र प्रदेश (Andhra) के नरसापुर तट पर टकरा रहा है। इसके असर अब अंदरूनी इलाकों तक भी नजर आने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगल दो घंटे में यानी 10.30 बजे तक चक्रवात पूरे वेग से तट से टकरा सकता है। भुवनेश्वर में मौसम विभाग की डायरेक्टर मनोरमा मोहंती ने कहा कि चक्रवाती तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया लंबी चलने वाली है। यह करीब 7 से 8 घंटे की प्रक्रिया होगी। ओडिशा के तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है।


  • भुवनेश्वर तक हो रही बारिश
    आपको बता दें कि एक महीने के भीतर ही यह तीसरा चक्रवाती तूफान है। ओडिशा के तटीय इलाकों से लेकर भुवनेश्वर तक बारिश शुरू हो गई है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि राहत और बचाव के लिए 423 टीमों को तैनात किया गया है। अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

    पुरी से होकर गुजरने वाली ट्रेनें रद्द
    चक्रवात के प्रभाव से आंध्र प्रदेश में मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हालांकि तट पर तेज हवाओ के साथ तूफानी बारिश होगी। मछुआरों को समंदर में ना जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा दक्षिण पूर्व रेलवे ने एहतियात के तौर पर 28 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें पुरी से होकर गुजरने वाली हैं। रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों में भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस (20841/20842), हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस (22895/22896), टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20891/20892) और पुरी-यशवंतपुर गरीब रथ एक्सप्रेस (22883/22884) शामिल हैं।

    भूस्खलन का भी खतरा
    ओडिशा में करीब 9341 शेल्टर तैयार किए गए हैं जहां लोगों को लाया जा रहा है। मुख्य सचिव अनु गर्ग ने गुरुवार को बताया कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभियान जारी है। इसके तहत चक्रवात की आशंका वाले इलाकों, निचले क्षेत्रों और भूस्खलन के खतरे वाले पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। इनमें गजपति और कंधमाल जिलों के पहाड़ी इलाकों में स्थित 6,109 संवेदनशील स्थानों और भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों पर विशेष ध्यान दिया गया

    बंद किए गए कई पर्यटन स्थल
    चक्रवाती तूफान को देखते हुए कई मंदिरों को बंद किया गया है। हालांकि जगन्नाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। पुरी में गुंडिचा मंदिर 19 से 21 नवंबर तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। पुरी में गुंडिचा मंदिर 19 से 21 नवंबर तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा।

    ओडिशा में क्या-क्या बंद
    अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, भुवनेश्वर में नंदनकानन प्राणी उद्यान और उससे लगे राज्य बॉटनिकल गार्डन 19 और 20 नवंबर को पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रपाड़ा जिला स्थित भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान को भी एहतियात के तौर पर 21 नवंबर तक, यानी तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मयूरभंज जिला स्थित सिमलीपाल टाइगर रिजर्व भी 20 और 21 नवंबर को पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।

    Share:

  • Cyclone Akvan : ओडिशा में 3 लाख लोग शिफ्ट किए गए, 423 रेस्क्यू टीम तैनात, 69 ट्रेनें कैंसिल... 

    Fri Nov 20 , 2026
    नई दिल्ली. ओडिशा (Odisha) में चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ (Cyclone Akvan) को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. करीब 3 लाख लोगों (3 lakh people) को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है, 423 रेस्क्यू टीमें तैनात हैं और 9,341 साइक्लोन शेल्टर तैयार हैं. रेलवे ने 69 ट्रेनें रद्द की हैं. तूफान अगले दो-तीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved