
नई दिल्ली। साल 2026 का आखिरी महीना सिनेमा प्रेमियों(final month for cinema lovers) के लिए बेहद खास होने वाला है। दिसंबर में बॉलीवुड (Bollywood in December)के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Film Industry)भी दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई बड़ी फिल्में लेकर आ रही है। इस महीने एक्शन से लेकर सस्पेंस थ्रिलर और रोमांटिक कॉमेडी तक कई अलग-अलग जॉनर की फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। खास बात यह है कि इस लिस्ट में विजय सेतुपति नागा चैतन्य नागार्जुन अक्किनेनी नंदमुरी बालकृष्ण और मोहनलाल जैसे बड़े सितारों की फिल्में शामिल हैं। ऐसे में दिसंबर का महीना साउथ सिनेमा के प्रशंसकों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं रहने वाला है।
दिसंबर की शुरुआत 4 तारीख को विजय सेतुपति की फिल्म ट्रेन से होगी। मैस्किन के निर्देशन में बनी यह तमिल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म एक्शन और रहस्य से भरपूर बताई जा रही है। फिल्म में विजय सेतुपति के साथ श्रुति हासन नासिर और नारायण जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। इसकी कहानी में सस्पेंस और रोमांच का खास मेल देखने को मिल सकता है।
इसी दिन नागा चैतन्य की फिल्म वृषकर्मा भी रिलीज होगी। यह एक तेलुगु पौराणिक एडवेंचर थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन कार्तिक डंडू ने किया है। फिल्म की कहानी करीब पांच हजार साल पुराने रहस्य और अलौकिक शक्तियों के इर्द गिर्द घूमती है। इसमें पौराणिक कथाओं के साथ हॉरर और एक्शन का तड़का भी देखने को मिलेगा। फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए रहस्यमयी दृश्य दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रहे हैं।
इसके बाद 24 दिसंबर को नागार्जुन अक्किनेनी की फिल्म किंग 100 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह नागार्जुन के करियर की 100वीं फिल्म है इसलिए उनके प्रशंसकों के लिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। रा कार्तिक के निर्देशन में बनी इस तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है।
24 दिसंबर को ही नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म दादा भी बड़े पर्दे पर आएगी। गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी यह एक्शन ड्रामा फिल्म 1980 के दशक के मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें बालकृष्ण एक रेट्रो गैंगस्टर के दमदार अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म में काजल अग्रवाल मंचू मनोज और सरथ कुमार सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। नरगिस फाखरी का आइटम नंबर भी फिल्म का आकर्षण हो सकता है।
25 दिसंबर को किरण अब्बावरम की फिल्म रियलिटी रिलीज होगी। यह एक तेलुगु कॉमेडी ड्रामा है जिसमें एक युवा शेफ और होटल संचालक की कहानी दिखाई जाएगी। पारिवारिक कर्ज और जिम्मेदारियों के बीच अपने परिवार को संभालने की उसकी कोशिश फिल्म का मुख्य आधार है।
वहीं 24 दिसंबर को मोहनलाल और मीरा जैस्मीन की मलयालम फिल्म अति मनोहरम भी रिलीज होने वाली है। यह एक्शन कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा का मिश्रण होगी। फिल्म में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की पेशेवर और निजी जिंदगी के संघर्षों को दिखाया जाएगा। इसके अलावा 4 दिसंबर को नितिन और आफिया सैयद की फिल्म अलियास रुक्मिणी भी सिनेमाघरों में आएगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है जिसमें पहचान छिपाकर रुक्मिणी नाम से किताबें लिखने वाले युवक की दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी।
कुल मिलाकर दिसंबर 2026 में साउथ सिनेमा के पास हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन सात फिल्मों में कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा धमाका करती है और दर्शकों की पसंद बनकर उभरती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved