img-fluid

मन की बात के 140वें एपिसोड में पीएम मोदी का संदेश— नशे की लत से बाहर निकलें युवा, दृढ़ इच्छाशक्ति है सबसे बड़ा हथियार

November 29, 2026

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (‘Mann Ki Baat’) का प्रसारण शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से जुड़ रहे हैं और विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात, समाज के हर वर्ग, देश के हर हिस्से की उपलब्धियों को सामने लाने का मंच है और इसमें हम समाज के सामने मौजूद चुनौतियों की बात करते हैं, लोगों को जागरुक भी करते हैं |


  • आज ‘मन की बात’ में, मैं सबसे पहले ऐसा ही एक विषय उठा रहा हूं और वो है ‘ड्रग्स’ (drug) यानी ‘नशे की लत’ (‘Drug addiction’)। साथियो, आज दुनिया में भारत के युवाओं की प्रतिभा की कितनी चर्चा हो रही है। हमारे युवा बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं, उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे हैं, लेकिन, युवाओं के इन सपनों के सामने ड्रग्स, नशा एक बड़ी चुनौती बन गई है। मुझे संतोष है कि आज देश में नशे के खिलाफ समाज की सक्रियता बढ़ रही है । ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ भी जोरों पर चल रहा है | ऐसे कितने ही प्रेरक उदाहरण हमारे सामने आ रहे हैं जहां युवाओं ने अपनी इच्छा शक्ति से नशे की लत को हराया है, कठिन से कठिन परिस्थियों से लड़ाई लड़ करके बाहर निकले हैं। वे खुद से लड़े हैं और अपने जीवन को एक नई दिशा दी है।

    पीएम मोदी बोले- सरकारी कर्मचारी भी सीख रहे नई तकनीक
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में सरकारी कर्मचारियों के सीखने के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ नया सीखने का अपना अलग आनंद होता है और सीखने की कोई उम्र नहीं होती। पीएम मोदी ने बताया कि देश के लाखों सरकारी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियां निभाने के साथ नई चीजें भी सीख रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि इनमें कई कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्हें सरकारी सेवा में 20 से 25 साल का अनुभव है। इसके बावजूद वे अपने काम के साथ पढ़ाई और नई तकनीक सीखने के लिए समय निकाल रहे हैं। इसके लिए वे डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘आईगॉट कर्मयोगी’ (iGOT Karmayogi) की मदद ले रहे हैं।

    पीएम मोदी के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म पर सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भारतीय भाषाओं में 7 हजार से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं। लाखों कर्मचारी अब तक कई कोर्स पूरे कर चुके हैं। कोई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सीख रहा है, तो कोई भारतीय सांकेतिक भाषा की पढ़ाई कर रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीक से जुड़े कोर्स को लेकर सरकारी कर्मचारियों में खास उत्साह दिखाई दे रहा है। इस क्षेत्र से जुड़े 200 से ज्यादा कोर्स में अब तक सवा तीन करोड़ से अधिक बार कोर्स पूरा किया जा चुका है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved