img-fluid

MP में 12वीं के छात्र ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, एग्जाम में फेल होने का था डर!

February 26, 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में घर की तीसरी मंजिल से 12वीं के एक छात्र ने कूदकर अपनी जान दे दी। आज सुबह माता-पिता से पढ़ाई की बोलकर छात्र छत पर गया था। छात्र के 12th क्लास के एग्जाम चल रहे थे और वो पिछली साल भी 12th में फेल हो गया था। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकर पुरम स्थित सांई नगर फेस 2 की है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को आशंका है कि इस बार भी छात्र का एग्जाम गड़बड़ हो गया होगा, जिस कारण उसने यह कदम उठाया होगा। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छात्र द्वारा सुसाइड करने के सही कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी है।


  • दअरसल ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकर पुरम स्थित सांई नगर फेस 2 में रहने वाले राजीव गुप्ता का 18 साल का बेटा उत्कृष्ट उर्फ कृष्णा गुप्ता 12वीं का छात्र है। वह कल रात माता-पिता के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। आज सुबह उठने के बाद माता-पिता के साथ नाश्ता कर पढ़ाई की बोलकर घर के छत पर चला गया।

    जहां से उसने घर की तीसरी मंजिल से कूद गया गिरने की आवाज को सुन परिवार वाले बाहर आए तो वह जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जिसे देख परिवार वाले तत्काल उसे जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर द्वारा उसके हाथ की नस टटोलने पर मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां छानबीन में छत की बाउंड्री पर छात्र की किताब राखी मिली।

    पुलिस द्वारा परिवार वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक छात्र उत्कर्ष के 12th के एग्जाम चल रहे थे और वह उसने पिछले साल भी 12th के एग्जाम दिए थे। लेकिन उसके कम नंबर आने पर फेल हो गया था। इसलिए वह फिर से 12th के एग्जाम दे रहा था। पुलिस को भी आशंका है कि इस बार भी उसके एग्जाम में एग्जाम में नंबर काम आने की वजह से सोचकर उसने यहां आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद मर्ग कायम कर उसके द्वारा की गई आत्महत्या के सही वजह को लेकर जांच में जुट गई है।

    Share:

  • IND vs ZIM: भारत ने T20 वर्ल्डकप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया, जिम्बाब्वे को दिया 257 रन का टारगेट

    Thu Feb 26 , 2026
    नई दिल्ली: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड में आज (26 फरवरी) भारत का मुकाबला ज‍िम्बाब्वे से चेन्नई के एमए च‍िदम्बरम स्टेड‍ियम में है. इस मुकाबले में ज‍िम्बाब्वे के कप्तान स‍िकंदर रजा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved