मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका आरोड़ा (Malaika Arora) अपने डांस मूव्स से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। वो एक फेमस कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ मलाइका कई रियलिटी शोज (Reality Shows) में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं। इन दिनों मलाइका टीवी शो ‘हिप हॉप इंडिया’ के दूसरे सीजन को जज कर रही हैं। इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच अब इस शो का एक वीडियो चर्चा में बना हुआ है, जिसमें कंटेस्टेंट के गंदे इशारे देख मलाइका भड़कती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
वीडियो पर आए लोगों के रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, वह सही कह रही हैं। मलाइका अरोड़ा उनकी मां की उम्र से बड़ी हो सकती हैं।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अच्छा जी मलाइका मैडम एक पॉडकास्ट में अपने बेटे के साथ वर्जिनिटी की बात कर रही थीं न, यह क्या पाखंड है।’ एक ने सवाल करते हुए लिखा, ‘अच्छा अगर 18 प्लस होता तो कर सकता था।’ एक ने कहा, ‘उसका यह कहना जायज नहीं था कि उसकी उम्र ही क्या है अभी।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved