नई दिल्ली (New Delhi)। अजगर (Ajagar) के बारे में सब कोई जानता है। एक वह अपने शिकार पर हमला करे, तो फिर उससे बचना मुश्किल ही नहीं, नामुंकिन भी है। यह शिकार कसकर पकड़ता और फिर निगल जाता है। एक ऐसी ही खबर इंडोनेशिया (Indonesia) से सामने आई है। यहां एक 36 साल की महिला की मौत हो गई है। ऐसी जानकारी है कि महिला अपने बच्चे के लिए दवा लेने गई थी। लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटी।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये महिला अपने बच्चे के लिए दवा लेने गई थी। तभी से लापता थी। महिला के पति को घर के पास ही उसकी चप्पल और कपड़े मिले। फिर इन लोगों को अजगर दिखा। उसका सिर काटकर पेट खोला गया। फिर जो दिखा, उसने सभी के होथ उड़ा दिए. महिला का शव अजगर के पेट में था। ऐसा कहा जाता है कि अजगर इंसान को नहीं खाते हैं। लेकिन ये एक महीने में ऐसा दूसरा मामला माना जा रहा है। इसी इलाके में एक और महिला को भी अजगर ने ही निगल लिया था।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved