img-fluid

मेक्सिको में 6.5 तीव्रता के भूकंप से अब तक दो लोगों की मौत; महसूस किए गए 500 से अधिक झटके

January 03, 2026

मेक्सिको सिटी. दक्षिण अमेरिकी देश मेक्सिको (Mexico) की राजधानी मेक्सिको सिटी (Mexico City) में शुक्रवार को भूकंप (earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेवा के अनुसार, राजधानी में आए भूकंप की तीव्रता 6.5 रिक्टर स्केल पर मापी गई। जिस वक्त भूकंप आया, उस समय मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम नव वर्ष की प्रेस कॉन्फ्रेस कर रही थी, उसे बीच में ही रोकना पड़ा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राष्ट्रपति प्रेस कॉन्फ्रेंस करती दिख रही है, फिर जब उन्हें भूकंप महसूस होता है तो वे सभी मीडियाकर्मियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल से बाहर निकल जाती हैं।

गुएरेरो शहर में था भूकंप का केंद्र
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेवा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र मेक्सिको के दक्षिणी राज्य गुएरेरो के सैन मार्कोस शहर के पास था, जो प्रशांत महासागर तट पर एकॉपुल्को रिजॉर्ट के करीब है। ये भूकंप धरती से 40 किलोमीटर की गहराई में था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग इमारतों से निकलकर सड़कों पर आ गए।


  • शक्तिशाली भूकंप के बाद अब तक दो लोगों की मौत
    गुएरेरो की गवर्नर एवलिन साल्गाडो ने बताया कि भूकंप के केंद्र के पास एक गांव में 50 साल की महिला की घर गिरने से मौत हो गई। वहीं, राजधानी चिलपांसिंगो के एक अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा, जिसके बाद मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मेक्सिको सिटी और अकापुल्को में लोग डर के मारे घरों और होटलों से बाहर सड़कों पर निकल आए। मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगाडा ने बताया कि एक व्यक्ति की इमारत खाली करते समय गिरने से मौत हो गई। अकापुल्को के एक डॉक्टर और मानवाधिकार कार्यकर्ता ने बताया कि तेज आवाज के साथ झटके महसूस हुए और मोबाइल पर भूकंप अलर्ट बज उठा। कुछ इलाकों में संपर्क सेवाएं भी बाधित हो गईं।

    भारतीय समयानुसार शाम 7:28 बजे आया भूकंप
    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की तरफ से एक्स पर इस भूकंप की जानकारी साझा की गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शुक्रवार शाम को मेक्सिको के गुएरेरो क्षेत्र में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 7:28 बजे 40 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसका केंद्र 16.99 उत्तरी अक्षांश और 99.26 पश्चिमी देशांतर पर स्थित था।

    Share:

  • RSS को लेकर फैलाई जा रही गलत धारणाएं.... यह पैरा-मिलिट्री नहीं : मोहन भागवत

    Sat Jan 3 , 2026
    भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh- RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने बड़ा बयान देते हुए कहा- संघ कोई पैरा-मिलिट्री संगठन (Paramilitary) नहीं है। उन्होंने कहा कि संघ को लेकर लोगों के मन में गलत धारणाएं फैलाई जा रही हैं, जबकि RSS का असली मकसद समाज को जोड़ना और उसे मजबूत बनाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved