
नई दिल्ली । इंग्लैंड(England) के लीड्स शहर(City of Leeds) से हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। जानकारी के मुताबिक यहां 74 साल की क्रिस्टीन हैकॉक्स(Christine Haycox) ने अपने से 40 साल छोटे, 34 साल के हमजा ड्रीदी से शादी कर ली है। यह शादी कई वजहों से चर्चा में आ गई है। दोनों के बीच सिर्फ उम्र का ही अंतर नहीं था, बल्कि इन दोनों की राष्ट्रीयता और धर्म भी अलग अलग थे।
जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाकात 2018 में एक ऑनलाइन कोर्स के जरिए हुई हुई थी। क्रिस्टीन बच्चों को अंग्रेजी सिखाने की क्लास लेती थीं और हमजा उनकी ऑनलाइन क्लास में स्टूडेंट थे। सिर्फ छह हफ्तों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। इसके बाद क्रिस्टीन ट्यूनिशिया के हेमामेट शहर गईं, जहां वह हमजा से मिलीं। उनकी यह ट्रिप मजह दो हफ्तों की थी, लेकिन क्रिस्टीन वापस इंग्लैंड लौटी ही नहीं। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी कर ली और अब सात साल से ट्यूनिशिया में साथ रह रहे हैं।
इस शादी के लिए क्रिस्टीन ने सिर्फ अपनी राष्ट्रीयता नहीं बदली, बल्कि इस्लाम धर्म भी कबूल लिया। क्रिस्टीन कहती हैं कि उन्हें हमजा से पहली नजर का प्यार हो गया था। इससे पहले क्रिस्टीन की पहली शादी 30 साल चली थी और 2003 में उनका तलाक हो गया था। उनके दो बच्चे भी हैं, जिनमें 44 साल का एक बेटा और एक 39 साल की एक बेटी शामिल हैं। उनके कई पोते-पोतियां भी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved