img-fluid

संसद की सुरक्षा में बड़ी सेंध, पेड़ पर चढ़ा शख्स; दीवार फांदा और घुस गया अंदर

August 22, 2025

नई दिल्ली। देश की संसद की सुरक्षा (Security of Parliament) में बड़ी सेंध लगी है। एक शख्स पेड़ पर चढ़ा, दीवार फांदा और फिर अंदर घुस गया। संसद (Parliament) के गरुड़ द्वार तक ये शख्स पहुंच गया था। तभी सुरक्षाकर्मियों (Security Personnel) ने शख्स को पकड़ लिया। पेड़ के सहारे दीवार कूदकर ये आरोपी परिसर में गया था।

शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने रेल भवन की ओर से पेड़ के सहारे दीवार फांदकर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए शख्स की पहचान की जा रही है। उसके पास कोई हथियार था या ऐसे ही वह संसद में घुसा है। इन सभी एंगल में सुरक्षाकर्मी की टीम जांच कर रही है।


पुलिस ने बताया कि संदिग्ध शख्स ने संसद परिसर में अनधिकृत प्रवेश के लिए रेल भवन की ओर से दीवार का सहारा लिया। वह गरुड़ द्वार तक पहुंच गया, जो संसद भवन का एक प्रमुख प्रवेश द्वार है। CISF ने उसे पकड़ने के बाद संसद मार्ग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसका मकसद क्या था? आखिर उसका संसद परिसर में घुसने का मकसद क्या था?

Share:

  • फ्रेंच फाइटर जेट राफेल ने अमेरिकी स्टील्थ फाइटर जेट एफ-35 को 'Kill Lock'

    Fri Aug 22 , 2025
    नई दिल्ली. फ्रांस (France) का राफेल (Rafale) फाइटर जेट ( fighter jet ) एक बार फिर सुर्खियों में है. फिनलैंड में हुए अटलांटिक ट्राइडेंट 25 युद्धाभ्यास (Maneuvers) में राफेल ने अमेरिका ( American ) के F-35 लाइटनिंग II को ‘किल लॉक’ (Kill Lock ) करके हराने का कारनामा किया. किल लॉक मतलब दुश्मन का फाइटर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved