
सुबह-सुबह पहुंची निगम की टीम ने पकड़े पशु
इन्दौर। भागीरथपुरा (Bhagirathpura) क्षेत्र में आज सुबह-सुबह निगम (Corporation) की टीमें वहां पशु (animals) पकडऩे पहुंचीं। इस दौरान गली-मोहल्लों से कई आवारा पशु पकड़े गए और कुछ जगह पशुपालकों के कोंदवाड़ों की पड़ताल भी की गई। राहुल गांधी के दौरे को लेकर निगम ने यह अभियान चलाया।
भागीरथपुरा में पिछले कई दिनों से नगर निगम का अमला जुटा हुआ है और वहां ड्रेनेज से लेकर सीवरेज के कार्य तेजी से चल रहे हैं। इसी दौरान अफसरों की टीम भी क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करा रही है। आज राहुल गांधी के दौरे के चलते नगर निगम कोंदवाड़ा विभाग की टीमें बड़ी गाडिय़ां लेकर क्षेत्र में पहुंचीं। कर्मचारी बड़े-बड़े रस्सों से आवारा पशुओं को पकडऩे में जुटे थे। शुरुआती दौर में वहां आवारा पशु पकड़े गए और कई कोंदवाड़ों की भी जांच की गई कि वहां पशु तो नहीं रखे गए हैं। नगर निगम ने पिछले कई महीनों से आवारा पशु पकडऩे का अभियान बंद कर रखा था, जो आज से फिर भागीरथपुरा में शुरू हुआ। इस दौैरान भागीरथपुरा की कई गलियों में निगम की टीमें पहुंचकर आवारा पशु पकडऩे से लेकर मुख्य मार्गों पर पहुंची।