
इन्दौर। कर्ज में डूबे एक व्यापारी ने वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में उसने कुछ लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया था। परिजन उसके शव को रखकर चक्काजाम करेंगे, ताकि जिन पर आरोप लगे हैं उन पर पुलिस कार्रवाई हो सके। 39 साल के महेंद्र पिता कांतिलाल निवासी पल्हर नगर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महेंद्र की कृष्णा कॉम्प्लेक्स में रेडीमेड की दुकान थी।
View this post on Instagram
आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया था, जिसमें आरोप लगाया था कि चंदन नगर थाने के पीछे रहने वाले हेमंत वर्मा, अलोक जैन निवासी तुकोगंज क्षेत्र, जीतू चावला निवासी भागीरथपुरा, अरविंद परमार सहित एक महिला से प्रताडि़त होकर वह जान दे रहा है। महेंद्र के परिजन का कहना है कि महेंद्र ने 35 लाख रुपए इनसे ब्याज पर लिए थे, लेकिन आरोपियों ने धमकाकर एक करोड़ से अधिक की लिखा-पढ़ी करवा ली और समय से पूर्व रुपयों को लेकर दबाव बना रहे थे। इसी चक्कर में महेंद्र ने जान दी। आज महेंद्र के शव को रखकर परिजन चक्काजाम करने वाले हैं, ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन पर कड़ी कर्रावाई की जा सके। महेंद्र का 11 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved