
इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक चाकूबाजी की घटना सामने आयी है. जिसमें शुरू मे दो गुटों में विवाद हुआ और उसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक पर चाक़ू से हमला कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
पूरा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है. जहाँ कुछ युवकों को आपस में विवाद हुआ था उसी दौरान एक युवक गोलू पर चाक़ू और कांच की बोतल तोड़ हमला किया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. शुरुआती जाँच में यह बात सामने आयी है, कि दोस्तों के झगड़े में गोलू बीच में पहुँच गया था और उसने बीच बचाव किया था. तभी विवाद के दौरान उसके ऊपर चाक़ू से हमला कर दिया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि आपसी विवाद के बाद यह घटना सामने आयी है. पुलिस ने कुछ लोगों को आईडेंटी फ़ाई किया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है. आपको बता दें यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में क़ैद हो गई जिसमें 4-5 लड़के एक युवक पर हमला करते नज़र आ रहे हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved