img-fluid

इजरायल और दक्षिण अफ्रीका में छिड़ी तकरार, राष्ट्रपति सीरिल रामफोसा ने नेतन्याहू के उप राजदूत को देश से निकाला

January 30, 2026

नई दिल्ली। इजरायल और हमास (Israel and Hamas) के बीच जंग थमने की उम्मीदों के बीच अब एक नया संघर्ष शुरू हो गया है। इजरायल और दक्षिण अफ्रीका में भारी तकरार हो गई है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को इज़रायल के उप राजदूत को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित करते हुए उन्हें 72 घंटों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दे दिया है।

इजरायली उप राजदूत पर क्या हैं आरोप?
दक्षिण अफ्रीकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि दूतावास में चार्ज डी’एफेयर्स एरियल सिडमैन को इसलिए निष्कासित किया जा रहा है, क्योंकि इज़रायली आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट्स में बार-बार दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा का अपमान किया गया। मंत्रालय ने यह भी कहा कि इज़रायली अधिकारियों की यात्राओं की सूचना दक्षिण अफ्रीका को जानबूझकर नहीं दी गई, जिसे “कूटनीतिक मानदंडों और प्रथाओं का अस्वीकार्य उल्लंघन” बताया गया है। दक्षिण अफ्रीका की इस कार्रवाई के बाद अब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।


  • क्या है पूरा मामला
    जिस इजरायली उपराजदूत सिडमैन को दक्षिण अफ्रीका ने 72 घंटे में देश छोड़ने को कहा है, वह इस अफ्रीकी देश में नेतन्याहू के सबसे वरिष्ठ राजनयिकहैं। बता दें कि सिडमैन को 2023 में दक्षिण अफ्रीका तब भेजा गया, जब इज़रायल द्वारा अपने राजदूत को वापस बुला लिया गया था। दक्षिण अफ्रीका के इज़रायल के साथ राजनयिक संबंध पहले से ही गंभीर रूप से तनावपूर्ण हैं, क्योंकि वह फिलिस्तीनी लोगों का लंबे समय से समर्थक रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत में इज़रायल पर गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार का आरोप लगाया था।

    Share:

  • T20 वर्ल्ड कप के लिए अमेर‍िका टीम का ऐलान, 'गुजराती' प्लेयर बना कप्तान

    Fri Jan 30 , 2026
    नई दिल्ली: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, जहां अमेर‍िका 7 फरवरी को अपना पहला मुकाबला मेजबान भारत से खेलेगी. टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोनांक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved