img-fluid

भाजपा के पूर्व पदाधिकारी ने प्लाट के नाम पर महिला को ठगा

January 23, 2026

इंदौर। प्लाट (plot) के नाम पर एक महिला (Woman) के साथ धोखाधड़ी (Fraud) का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को शिकायत की थी।



  • लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि वर्षा नायर निवासी तलावली चांदा की शिकायत पर गोल्डी राठौर निवासी शिक्षक नगर एरोड्रम क्षेत्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि गोल्डी ने प्लाट विक्रय के नाम पर वर्षा से ऑनलाइन व नकदी कुल 8 लाख 46 हजार रुपए ले लिए। सौदे का कथित अनुबंध भी तैयार किया गया था। बाद में प्लाट नहीं दिया। वर्षा ने पुलिस को बताया कि 2021 में गोल्डी से उसका परिचय हुआ था। उसने उस दौरान खुद को प्रापर्टी ब्रोकर बताया और कहा था कि वह फायदे की जमीन दिलवा देगा। बाद में उसने वर्षा को निरंजनपुर और छोटा बांगड़दा इलाके के दो प्लाट बताते हुए सौदा करवा दिया। उसने फर्जी एग्रीमेंट भी बनाकर वर्षा को दिया और रुपए ऐंठ लिए। बाद में वर्षा ने प्लाटों के असली कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं पाया और वर्षा को रुपए भी नहीं लौटा रहा था। गोल्डी के बारे में बताया जा रहा है कि वह 2023 में भाजपा का क्षेत्र क्रमांक 1 से संभागीय सहमीडिया प्रभारी रह चुका है।

    Share:

  • शादी डाट काम पर खुद को बैंक मैनेजर बताकर शिक्षिका को लाखों का चूना लगाया

    Fri Jan 23 , 2026
    इंदौर। मैट्रिमोनियल साइट (Matrimonial site) पर इंदौर (Indore) की शिक्षिका (teacher) के संपर्क में आए युवक ने खुद को बैंक मैनेजर (manager) बताते हुए उसे झांसे में लिया और सालों तक उसे बरगलाता रहा और लाखों रुपए का चूना लगा दिया। जब शिक्षिका उसकी हकीकत जानने उसके शहर पहुंची तो उसकी पोल खुली। शिक्षिका की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved